क्या है ज़ोंबी डियर डिजीज, जानें वैज्ञानिकों ने क्यों दी इंसानों में फैलने की चेतावनी

हाल ही में वैज्ञानिकों ने इंसानों में ज़ोंबी डियर डिजीज फैलने की चेतावनी दी है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है ज़ोंबी डियर डिजीज, जानें वैज्ञानिकों ने क्यों दी इंसानों में फैलने की चेतावनी


कोरोना महामारी का खतरा अभी तक पूरी तरह से टला नहीं है कि ऐसे में नई-नई बीमारियां दस्तक देने लगी हैं। कुछ दिनों पहले चीन में रहस्यमयी निमोनिया से सैकड़ों बच्चे प्रभावित हुए थे। जिसके बाद अब वैज्ञानिकों ने एक नई बीमारी फैलने की चेतावनी दी है। दरअसल, वैज्ञानिकों ने इंसानों में ज़ोंबी डियर डिजीज फैलने की चेतावनी दी है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

इंसानों में फैल सकती है बीमारी 

वैज्ञानिकों ने लोगों में इस बीमारी के फैलने के बारे में आगाह किया है। दरअसल, यूएस में पिछले कई सालों में सैकड़ों जानवर संक्रमित हुए थे। यूएस के सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की मानें तो यह बीमारी हिरण, सीका हिरण और मूस आदि में फैल सकती है। वैज्ञानिकों ने शोध करने के बाद यह पाया है कि यह बीमारी जानवरों द्वारा इंसानों में भी फैल सकती है, जिससे मानव शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

क्या है ज़ोंबी डियर डिजीज? 

दरअसल, यह एक प्रकार की ऐसी बीमारी है, जो जानवरों के संक्रमित होने पर धीरे-धीरे इंसानों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। यूएस मे इस संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यूएस में इस बीमारी के 800 सैंपल लिए गए हैं। यह सैंपल हिरण और मूस आदि से लिए गए हैं। वैज्ञानिकों को आशंका है कि धीरे-धीरे करके ये बीमारी इंसानों में फैलकर बड़ा खतरा भी बन सकती है। आमतौर पर दक्षिण अमेरिका, कनाडा, साउथ कोरिया, नॉर्वे के साथ ही साथ यूएस में इस बीमारी के होने की आशंका की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें - चल रहा है किसी बीमारी का इलाज, तो ट्रैवल करने से पहले जरूर बरतें ये 4 सावधानियां

दिख सकते हैं ये लक्षण 

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बीमारी जानवरों और इंसान दोनों को ही प्रभावित कर सकती है। आमतौर पर यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है, जिससे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में वजन अचानक तेजी से कम होने के साथ ही अचानक गिरना, ज्यादा प्यास लगना और पेशाब आना, कानों पर प्रभाव पड़ने के साथ ही साथ सुनने में समस्या और लोगों से डर लगने जैसे लक्षण भी शामिल हैं। 

Read Next

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए JN.1 वेरिएंट के 63 मामले, जानें कोरोना से जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version