शरीर को साफ करने के लिए नहाना जरूरी है। गर्मी का मौसम है। अगर मौसम में एक दिन भी नहीं नहाते हैं तो पसीने की वजह से एलर्जी, दाद, खुजली जैसी स्किन प्रॉबल्म्स होने लगती हैं। इस नहाने के लिए सही प्रोडक्ट को चुनना बहुत जरूरी है। कुछ लोग नहाने के लिए साबुन का प्रयोग करते हैं। तो कुछ बॉडी वॉश का। जिसमें तरल पदार्थ होता है। अब सवाल ये है कि इन दोनों में से नहाना किससे चाहिए। दोनों में से कौन बेहतर है। इस सवाल का जवाब दिल्ली के पारस अस्पताल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नंदिनी बरूआ ने दिया है।
साबुन या बॉडी वॉश दोनों में से कौन बेहतर?
इस सवाल के जवाब में डॉ. नंदिनी कहती हैं कि किस साबुन से नहाना है या लिक्विड जेल से नहाना है, ये लोगों की अपनी पसंद है। लेकिन हाइजीन के नजरिए से देखा जाए तो बॉडी वॉश ज्यादा बेहतर हैं। इसके पीछे कारण बताते हुए डॉ. नंदिनी कहती हैं कि बॉडी वॉश से संक्रमण फैलने का खतरा कम रहता है। एक साबुन को जब सभी लोग हाथ लगाते हैं तो इससे एक व्यक्ति की स्किन डिजीज किसी दूसरे में फैलने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए उनके मुताबिक बॉडी वॉश ज्यादा बेहतर है।
बॉडी वॉश को क्यों चुनें?
मॉश्चराइजिंग
बॉडी वॉश लिक्विड फॉर्म में होते हैं। इसलिए डॉक्टर का कहना है कि उन्हें भीतर से छुआ नहीं जा सकता। इसलिए इनसे स्किन संबंधी परेशानियां किसी दूसरे को नहीं फैलती हैं। डॉक्टर का कहना है कि बॉडी वॉश शरीर को मॉश्चराइज करते हैं। जबकि साबुन से नहाने पर शरीर में ड्राइनेस आ जाती है। रूखापन रहता है।
ड्राई स्किन होने पर
बॉडी वॉश का प्रयोग वे लोग भी कर सकते हैं जिनकी स्किन ड्राई रहती है। बॉडी वॉश में ऐसे हाइड्रेटिंग इंग्रीडियेंट्स होते हैं जो शरीर को मॉश्चराइज करते हैं। इसलिए जब आपको स्किन से पपड़ी निकलती दिखाई दे तो बॉडी वॉश का प्रयोग कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कैसे रखती हैं वो अपनी त्वचा का ख्याल और क्या है उनका स्किन केयर रूटीन
सेंसटिव स्किन
जिन लोगों की स्किन सेंसटिव है, वे लोग भी बॉडी वॉश का प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि सेंसटिव स्किन वाले लोगों को किसी का प्रयोग किया हुआ साबुन लगाने से उनको स्किन एलर्जी हो सकती है। ऐसे में वे एक अच्चे बॉडी वॉश का प्रयोग कर सकते हैं। इस बॉडी वॉश को घर के बाकी लोग भी प्रयोग में ला सकते हैं। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। तो वहीं, अगर आपको गंभीर त्वचा रोग जैसे सोरायसिस, एक्ने आदि है तो तब भी बॉडी वॉश का प्रयोग करें। इससे यह परेशानी बाकियों को नहीं फैलेगी।
ऑइली स्किन
जिन लोगों की स्किन ऑइली होती है वे भी बॉडी वॉश का प्रयोग कर सकते हैं। बॉडी वॉश में ऐसे इंग्रीडियेंट्स होते हैं जो स्किन से ऑइली तत्त्वों को बाहर निकालते हैं।
साबुन को क्यों चुनें?
ऐसा नहीं है कि बॉडी वॉश ही नहाने के लिए बेहतर विकल्प है। पर साबुन को भी प्रयोग में लाया जाता है। भारत में एक बड़ी आबादी है जो साबुन से ही अपना शरीर साफ करती है। उसी से नहाना पसंद करती है। साबुन से नहाने से क्या होता है?
इसे भी पढ़ें : एक ही साबुन का इस्तेमाल घर के सब लोग करते हैं तो हो सकती हैं ये 4 समस्याएं, जानें एक्सपर्ट से
पर्यावरण संरक्षण
साबुन पर्यावरण हितैषी है। साबुन का प्रयोग करने पर वह पूरी तरह खत्म हो जाता है। लेकिन बॉडी वॉश के कंटेनर पर्यावरण को हानि पहुंचाते हैं। तो अगर आप पर्यावरण हितैषी हैं तो साबुन का प्रयोग कर सकते हैं।
बैक्टिरियल इंफेक्शन रहे दूर
अगर आपको किसी तरह का बैक्टिरियल इंफेक्शन है तो साबुन का प्रयोग करें। क्योंकि साबुन को आप उस जगह लगा सकते हैं जहां वह इंफैक्शन हुआ है।
किटाणु से दूर रहने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी है, नहाना। उतना ही जरूरी है नहाने के लिए सही प्रोडक्ट का चुनाव करना। यहां हमने आपको साबुन और बॉडी वॉश दोनों के फायदे और नुकसान बता दिए हैं। अब फैसला आपके हाथ में है कि आप किसी चुनते हैं। आप अपनी बॉडी टाइप और अपनी जरूरत के अनुसार साबुन या बॉडी वॉश को चुन सकते हैं।
Read more on Skin Care in Hindi
Read Next
डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कैसे रखती हैं वो अपनी त्वचा का ख्याल और क्या है उनका स्किन केयर रूटीन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version