Doctor Verified

सेहत के लिए फायदेमंद होता है केले का तना, जानें कैसे करें इसे डाइट में शामिल?

Banana Stem Benefits- केले का तना खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, आइए जानते हैं इसकी इडली बनाने का तरीका। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए फायदेमंद होता है केले का तना, जानें कैसे करें इसे डाइट में शामिल?


केला खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। खासकर फिटनेस फ्रीक लोग अपनी डाइठ में केला जरूर शामिल करते हैं। केले में ऐसे पोषक तत्व  पाए जाते हैं, जो किसी दूसरे फल के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक होता है। लेकिन क्या आपको पता है इसके पत्ते और तने का सेवन भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। केले के तने (Banana Stem) पाचन तंत्र से लेकर एसिडिटी की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। केले के तने पोटैशियम, विटामिन, आयरन और फाइबर जैसे गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन कई लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता है, जिस कारण वे इन्हें खाने से परहेज करते हैं। आयुर्वेदिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सीमा ए एन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर केले के तने खाने का सही तरीका (Right Way To Eat Banana Stem) और इसके फायदों के बारे में भी बताया है। 

केले के तने की इडली कैसे बनाएं? - How To Make Banana Stem Idli In Hindi? 

सामग्री- 

  • चावल- 1 बड़ा कप
  • नारियल- 1 छोटी कटोरी (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च- 5-6
  • जीरा- 1 चम्मच
  • हींग- 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार

इडली बनाने की विधि- 

  • 1 बड़ा कप राजमुड़ी चावल 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
  • अब मिक्सर जार में भिगे हुए चावल, नारियल, लाल मिर्च, धनिया के बीज, जीरा, हींग, नमक डालकर पीस लें। 
  • ऊपर दिए गए बैटर में बारीक कटा हुआ केले का तना मिलाए।
  • आप इसे इडली बैटर की तरह ही रहने दें। 
  • इसे इडली प्लेट पर 25-30 मिनट तक भाप में पकाएं। 
  • इडली तैयार है, आप इसे मक्खन या घी के साथ खा सकते हैं। 

केले के तने के स्वास्थ्य लाभ- Health Benefits Of Banana Stem in Hindi 

केले का तना आपके शरीर को ठंडा करने में मदद करता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं, एसिड रिफ्लक्स और सूजन जैसे लक्षणों में सुधार करता है। यह महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से पीसीओएस, पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, अत्यधिक सफेद डिस्चार्ज और पीआईडी जैसी महिला स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पाने में और हेल्थ में सुधार करने में मदद कर सकता है। केले का तना प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के लिए एक हेल्दी फूड ऑप्शन है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होोती है, जो कब्ज, बवासीर और फिशर की समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। अगर आपको बार-बार यूरीन इंफेक्शन हो रहा है तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।

Image Credit- Freepik 

Read Next

इंटरमिटेंट फास्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer