Doctor Verified

पुरुषों की फर्टिलिटी खराब कर देती हैं ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें बदलाव

पुरुषों की रोजाना की कुछ सामान्य आदतें भी उनके फर्टिलिटी पावर को कमजोर कर सकती हैं। इस लेख में इन आदतों के बारे में जानत हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की फर्टिलिटी खराब कर देती हैं ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें बदलाव


Bad Habits That Lead To Male Infertility In Hindi: आज के समय में पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं (Male Infertility) गंभीर बनती जा रही है। इसका सीधा असर न केवल उनकी प्रजनन क्षमता पर पड़ता है, बल्कि इससे मानसिक तनाव और रिश्तों में भी समस्याएं हो सकती हैं। पुरुषों की फर्टिलिटी खराब होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिनमें से कुछ शारीरिक और आनुवांशिक कारण भी शामिल होते हैं। लेकिन, कुछ खराब आदतें भी पुरुषों की प्रजनन क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस लेख में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी से जनते हैं कि कौन सी आदतें पुरुषों में इंफर्टिलिटी का कारण बन सकती हैं।

पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करती हैं ये आदतें - Bad Habits That Lead To Male Infertility In Hindi

हॉट और सोना बाथ

गर्म पानी में बैठना या सोना बाथ लेने की वजह से पुरुषों की फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। दरअसल, जब पुरुष ज्यादा समय तक गर्म पानी के अंदर बैठते हैं तो इससे उनके टेस्टिकल्स गर्म हो जाते हैं। जिससे स्पर्म बनने की संख्या प्रभावित होती है और यह दूर होने में तीन महिनों तक का समय लग सकता है।

bad-habits-that-lead-to-male-infertility-in

टाइट अंडरवियर पहनना

टाइट अंडरवियर पहनने की वजह से यह टेस्टिकल्स के आसपास गर्मी बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। इससे स्पर्म प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही, यह स्पर्म की क्वालिटी को भी खराब कर सकता है।

धूम्रपान और वैपिंग

धूम्रपान और वैपिंग पुरुषों की प्रजनन क्षमता को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन और टार शुक्राणु (स्पर्म) की गुणवत्ता और संख्या को कम कर देते हैं।

अत्यधिक शराब का सेवन

शराब का सेवन पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित करता है। यह स्पर्म की संख्या और उनकी गतिशीलता को कम कर सकता है। जिसका असर उनकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है।

अनहेल्दी डाइट

पौष्टिक आहार की कमी और जंक फूड का अत्यधिक सेवन पुरुषों की फर्टिलिटी पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। बाहर के जंक फूड में मौजूद ट्रांस फैट और चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो स्पर्म की गुणवत्ता को खराब करती है। वहीं, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों की कमी से स्पर्म काउंट घट सकता है।

ज्यादा तनाव लेना

तनाव सीधे तौर पर पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर असर डालता है। यह हार्मोनल असंतुलन पैदा करता है और स्पर्म उत्पादन को बाधित कर सकता है। तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन को कम करता है।

इसे भी पढ़ें : क्यों कमजोर होती है पुरुषों की फर्टिलिटी? डॉक्टर से जानें इसके इलाज के लिए सभी जरूरी बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

Bad Habits That Lead To Male Infertility In Hindi: पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य को खराब करने वाली बताई गई सभी आदतों को धीरे-धीरे बदलना चाहिए। इसकी जगह पर व्यक्ति को रोजाना योग, मेडिटेशन आदि चीजों को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। यदि, फर्टिलिटी से अन्य कोई समस्या हो तो ऐसे में किसी भी तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ऐसे में तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

Read Next

पुरुषों को भी लगवानी चाहिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन, डॉक्टर से जानें किन बीमारियों से होता है बचाव

Disclaimer