Doctor Verified

ओवर एक्टिव ब्लैडर की समस्या ज्यादातर पुरुषों को ही क्यों होती है? जानें इसके कारण

कुछ लोगों में ओवर एक्टिव ब्लैडर की समस्या हो सकती है। इस लेख में जानते हैं ज्यादातर ओवर एक्टिव ब्लैडर की समस्या पुरुषों को अधिक क्यों होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवर एक्टिव ब्लैडर की समस्या ज्यादातर पुरुषों को ही क्यों होती है? जानें इसके कारण

Overactive Bladder In Men in Hindi: उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति में कई तरह के शारीरिक बदलाव आते हैं। इसमें से कुछ बदलाव लाइफस्टाइल से जुड़े होते है, जबकि कई बदलाव आपकी अन्य समस्याओं का भी कारण हो सकते हैं। बार-बार पेशाब आना ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या का संकेत हो सकता है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। साथ ही, पुरुष व महिला यह किसी को भी हो सकती है। लेकिन, पुरषों में ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या अधिक देखने को मिलती है। इसके लिए पुरुषों की लाइफस्टाइल और खानपान जिम्मेदार हो सकता है। इस लेख में नोएड़ के मेंज क्लीनिक के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अजित सक्सेना से आगे जानेगें कि पुरुषों को ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या क्यों होती है। साथ ही इस समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। 

ओवरएक्टिव ब्लैडर क्या है? - What is Overactive Bladder in Hindi 

ओवरएक्टिव ब्लैडर (ओएबी), ब्लैडर यानी मूत्राशय की उस स्थिति को कहते हैं जिसमें व्यक्ति को बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है, भले ही ब्लैडर पूरी तरह से भरा न हो। इसके लक्षणों को आगे बताया गया है। 

  • बार-बार पेशाब आने की इच्छा।
  • रात के समय बार-बार उठकर पेशाब करना।
  • अचानक और अत्यधिक पेशाब की आवश्यकता महसूस होना।
  • पेशाब को रोक पाने में असमर्थता, जिससे कभी-कभी मूत्र रिसाव (इंकोन्टिनेंस) हो सकता है।

पुरुषों में ओवरएक्टिव ब्लैडर के क्या कारण होते हैं? - Causes Of Overactive Bladder In Men In Hindi 

पुरुषों में ओएबी की समस्या के पीछे कई कारक हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण आगे बताए गए हैं।  

प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना (बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया - बीपीएच)

उम्र के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे बेनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया (BPH) कहा जाता है। यह बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि ब्लैडर पर दबाव डाल सकती है, जिससे ब्लैडर की मांसपेशियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसके चलते पुरुषों को बार-बार पेशाब की जाने की इच्छा महसूस होती है, जो ओवरएक्टिव ब्लैडर का एक प्रमुख लक्षण है।

overactive bladder in men

डायबिटीज

पुरुषों में डायबिटीज एक अन्य कारण हो सकता है जो ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या का कारण बन सकता है। डायबिटीज के कारण ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं और नर्वस सिस्टम पर असर पड़ सकता है, जिससे ब्लैडर के सामान्य कार्य में बाधा उत्पन्न होती है और व्यक्ति को बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है।

मूत्रमार्ग (यूरीथ्रा) में रुकावट

प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने के कारण मूत्रमार्ग (यूरीथ्रा) में रुकावट हो सकती है, जिससे ब्लैडर को अधिक दबाव के साथ यूरिन बाहर निकालना पड़ता है। यह दबाव ब्लैडर की मांसपेशियों को कमजोर कर सकता है और उनके सामान्य कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है, जिससे ओएबी की समस्या पैदा होती है।

उम्र बढ़ने के साथ ब्लैडर की मांसपेशियों में परिवर्तन

उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के मूत्राशय (ब्लैडर) की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, जिसके कारण मूत्राशय की क्षमता कम हो जाती है। इसके अलावा, मूत्राशय की मांसपेशियों की संवेदनशीलता भी बढ़ जाती है, जिससे बार-बार पेशाब करने की इच्छा होती है। इस स्थिति को ओवरएक्टिव ब्लैडर का लक्षण माना जाता है।

न्यूरोलॉजिकल समस्याएं

कुछ न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, जैसे कि पार्किंसन रोग, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, या स्ट्रोक, ब्लैडर के सामान्य कार्य को प्रभावित कर सकती हैं। ये स्थितियां ब्लैडर और मस्तिष्क के बीच के सिग्नल्स को बाधित करती हैं, जिससे ब्लैडर की मांसपेशियां अत्यधिक सक्रिय हो जाती हैं। यह स्थिति ओएबी का कारण बन सकती है।

ओवरएक्टिव ब्लैडर का इलाज कैसे किया जाता है? - Treatment Of Overactive Bladder in Mens In Hindi 

  • पुरुषों में ओवरएक्टिव ब्लैडर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए कई इलाज उपलब्ध हैं। इसके इलाज के बारे में जानें।
  • जीवनशैली में बदलाव ओएबी के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। जैसे कि पर्याप्त मात्रा पानी पीना, कैफीन और अल्कोहल का सेवन कम करना, और ब्लैडर की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए किगेल एक्सरसाइज करना।
  • डॉक्टर ब्लैडर की मांसपेशियों को नियंत्रित करने के लिए कुछ दवाएं लिख सकते हैं। 
  • अगर दवाओं और जीवनशैली में बदलाव से कोई राहत नहीं मिलती है, तो डॉक्टर सर्जरी की सलाह दे सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रोस्टेट ग्लैंड क्यों बढ़ जाता है? जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Overactive Bladder in Men: ओवरएक्टिव ब्लैडर पुरुषों में एक सामान्य समस्या हो सकती है, विशेष रूप से उन लोगों में जो वृद्धावस्था, प्रोस्टेट की समस्याओं या अन्य स्वास्थ्य स्थितियों से  परेशान हैं। हालांकि, इसे सही समय पर पहचान कर और नियंत्रित किया जा सकता है। यदि आपको ओवरएक्टिव ब्लैडर के लक्षण महसूस करते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और उचित उपचार शुरू करें।

 

Read Next

40+ उम्र के पुरुष वेट लॉस के दौरान न करें ये 5 गलतियां, तभी मिलेगी पूरा फायदा

Disclaimer