Expert

सुबह उठने के बाद रहती है थकान? ये 3 आयुर्वेदिक उपाय दूर करने में करेंगे मदद

Ayurvedic Tips For Morning Fatigue: सुबह के समय होने वाली थकान से छुटकारा दिलाने में ये 3 आयुर्वेदिक उपाय आपकी बहुत मदद करेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह उठने के बाद रहती है थकान? ये 3 आयुर्वेदिक उपाय दूर करने में करेंगे मदद


Ayurvedic Tips For Morning Fatigue: क्या आप भी सुबह उठने का बाद बहुत थकान महसूस करते हैं? जैसे-जैसे हम वसंत श्रतु और गर्मियों के मौसम में प्रवेश करते हैं, लोगों के साथ सुबह उठने का बाद थकान की समस्या देखने को मिलती है। भले ही, उन्होंने रात में 7-8 घंटे की अच्छी नींद क्यों न ली हो, इसके बावजूद उन्हें सुबह बहुत नींद आती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. वरालक्ष्मी यनामंद्र (BAMS, Ayurveda) के अनुसार, वसंत और गर्मियों की शुरुआत के दौरान शरीर में कफ का प्रभाव अधिक होता है। साथ ही सुबह 6-8 बजे के समय कफ अधिक प्रभावी है। यही कारण है, कि इस दौरान आप अधिक थकान और आलस्य महसूस करते हैं। लेकिन लोगों को इसके कारण काफी असजता होती है। इसकी वजह से उनके कई काम भी देर से होते हैं। ऐसे में सुबह की थकान से छुटकारा पाने लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढन में लगे रहते हैं। डॉ. वरालक्ष्मी ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुबह की थकान को दूर करने के लिए 3 आयुर्वेदिक उपाय शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ayurvedic Tips For Morning Fatigue In Hindi

सुबह की थकान दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय- Ayurvedic Tips For Morning Fatigue In Hindi

एक्सरसाइज करें

सुबह उठने के बाद तरोताजा महसूस करने के लिए दैनिक व्यायाम से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। कुछ सरल एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग या मॉर्निंग वॉक करने से थकान दूर होती है और हल्का महसूस करते हैं। इससे आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vara Yanamandra (@drvaralakshmi)

शरीर की गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स खाएं

तीखे, कड़वे और कसैले स्वाद वाले हल्के भोजन खाने से आपके भीतर की गर्मी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यह पाचन को बनाए रखते हैं और आपको एनर्जी प्रदान करते हैं। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

इसे भी पढें: लो बीपी की समस्या में फायदेमंद हैं ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका

उद्वर्तन

यह एक आयुर्वेदिक प्रक्रिया है। इसमें सुबह नहाने से पहले शरीर की मालिश की जाती है। इससे थकान दूर होती है और तनाव से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप अपनी त्वचा की सेंसिटिविटी के अनुसार त्रिफला या ड्राई ब्रश का प्रयोग कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से अतिरिक्त कफ को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे बॉडी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: माइग्रेन के दर्द से तुरंत राहत दिला सकती हैं 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स, जानें प्रयोग का तरीका

इन सरल टिप्स की मदद से आपको सुबह की थकान दूर करने में बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा कोशिश करें, कि सुबह उठने के बाद 1-2 गिलास पानी पिएं। साथ ही पूरा दिन हाइड्रेट रहें। यह शरीर में एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है।

All Image Source: Freepik

Read Next

औषधीय गुणों का भंडार है दूर्वा (दूब) घास, जानें इसके फायदे और प्रयोग का तरीका

Disclaimer