Ayurvedic Remedies To Boost Male Infertility: इनफर्टिलिटी की बात होने पर इसके लिए केवल महिला को भी जिम्मेदार माना जाता है। लेकिन कई बार पुरुषों में भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। अक्सर पुरुष यह बात कहने से हिचकते है या फिर समस्या होने पर भी इसकी दवाइयां नहीं लेना चाहते। आज के समय में पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और तनाव इनफर्टिलिटी की समस्या को बढ़ाते हैं। जिस कारण महिला में प्रेग्नेंसी के चांसेज घटते है। बैलेंस डाइट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल के माध्यम से पुरुषों में हो रही इनफर्टिलिटी की समस्या को कम किया जा सकता है। लेकिन कई बार इनर्टिलिटी की समस्या को कम करने के लिए केवल इतने उपाय काफी नहीं होते हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की मदद भी ली जा सकती हैं। इन उपायों के कारण इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से।
अश्वगंधा
अश्वगंधा पुरुषों में कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण तनाव, चिंता, अनिद्रा, थकावट, दुर्बलता, कमजोरी और थकान के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। अश्वगंधा के सेवन से यौन इच्छा बढ़ती है और तनाव दूर होता है। इस कारण इसके सेवन से पुरुषों में हो रही इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है।
शिलाजीत
शिलाजीत के सेवन से पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या दूर होती है। यह पुरुषों की शारीरिक ताकत को बढ़ाकर तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। शिलाजीत के सेवन से टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार होता है।
सफेद मूसली
सफेद मूसली जिसे शतावरी के नाम से जाना जाता है। इसके सेवन से शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इसके नियमित सेवन से पुरुषों को ताकत मिलती है और प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- एंग्जायटी से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जरूर करें सेवन
काले चने
काले चने के सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को कम करने के लिए 2 कप दूध में 1 बड़ा चम्मच काले चने डालकर तब तक पकाएं जब तक कि वे पूरी तरह मिल न जाएं और दूध सोख न जाए। 1 चम्मच चीनी डालकर इसका सेवन करें। इसको सेवन करने से सीमेन की गुणवत्ता में सुधार होता है स्टैमिना बढ़ता है।
गोखरू
गोखरू पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के साथ शरीर की थकावट को भी दूर करता है। इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ता है और शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है। इसके सेवन से पुरुषों में इनफर्टिलिटी दूर होने के साथ पुरुषों को ताकत भी मिलती है।
पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version