Doctor Verified

एंग्जायटी से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जरूर करें सेवन

Herbs To Treat Anxiety: एंग्जाइटी रहने से किसी काम में मन नहीं लगता है। जानें इसे दूर करने के हर्ब्स के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एंग्जायटी से बाहर निकालने में मदद कर सकती हैं ये 5 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, जरूर करें सेवन

Herbs To Treat Anxiety: आज के समय में एंग्जायटी और तनाव लोगों में काफी बढ़ गया है। खराब लाइफस्टाइल और तनाव एंग्जायटी होने के कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक एंग्जायटी रहने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती है। एंग्जायटी या तनाव होने पर डॉक्टर की दवाई लेने के साथ आयुर्वेदिक हर्ब्स की भी मदद ली जा सकती हैं। यह हर्ब्स मानसिक तौर पर आराम देंगे और एंग्जायटी को कम करेंगे। इन  हर्ब्स में तनाव कम करने वाले गुण, एंटी इन्फ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो मानसिक रूप से शरीर को आराम देते हैं। इन हर्ब्स के सेवन से शरीर को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। कई बार तनाव रहने से बदन दर्द के साथ सिरदर्द भी रहने लगता है। ऐसे में इन हर्ब्स के सेवन से इन परेशानियों से भी आराम मिलता है। आइए जानते हैं एंग्जायटी दूर करने के हर्ब्स के बारे में सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से। 


इस पेज पर:-


अश्वागंधा

अश्वागंधा शरीर की कई बीमारियों को दूर करता है। इसके सेवन से तनाव कम होने के साथ मानसिक तौर पर आराम मिलता है। यह हर्ब हार्मोन को संतुलन करने के साथ नींद की गुणवत्ता में भी सुधार लाता हैं। इसमें मौजूद एडाप्टोजेन तत्व तनाव से राहत देते हैं।

कैमोमाइल

कैमोमाइल शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने के साथ शरीर की थकावट को भी दूर करते हैं। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है। इस हर्ब के सेवन से गहरी और अच्छी नींद आती है। इस चाय को नियमित पीने से एंग्जायटी में आराम मिलता है।

lavender

लैवेंडर 

लैवेंडर एक प्रकार का फूल होता है, जो एंग्जायटी को कम करने के साथ नींद को भी बेहतर करता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर के हार्मोन्स को भी बैलेंस करता है। इसकी चाय बनाकर पी जा सकती है या फिर इसके एसेंशियल ऑयल की बूंद शरीर पर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- हरीतकी चूर्ण खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका

 ब्राम्ही

ब्राम्ही शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होती है। यह मेमोरी को शार्प करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इसके सेवन से एंग्जायटी और तनाव से भी राहत मिलती है। इसके सेवन से नींद में भी सुधार होता है।

तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी का बहुत महत्व होता है। यह मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ एंग्जायटी और तनाव से भी राहत देती हैं। तुलसी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर को भी हेल्दी रखती है। इसकी चाय या काढ़ा बनाकर पीया जा सकता है।

एंग्जायटी से राहत के लिए इन  हर्ब्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि, चिकित्सक की सलाह के बिना इनका सेवन करने से बचें।

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

हरीतकी चूर्ण खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version