मेमोरी को शार्प बनाना है तो बड़े काम आएंगे आयुर्वेद के ये 5 उपाय

Ayurvedic Remedies For Strengthening Memory: दिमाग को तेज करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। 

Deepshikha Singh
Written by: Deepshikha SinghUpdated at: Mar 09, 2023 09:00 IST
मेमोरी को शार्प बनाना है तो बड़े काम आएंगे आयुर्वेद के ये 5 उपाय

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Ayurvedic Remedies For Strengthening Memory: आप भी कुछ रखकर भूल जाते है और फिर बहुत दिमाग पर जोर डालने के बाद भी आपको याद नहीं आता हैं कि आपने वो चीज कहां रखी थी। ये कमजोर मेमोरी की निशानी होती है। ऐसे में अपनी याददाश्त को बूस्ट करने के लिए आप आयुर्वेद में बताए गए कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से शरीर स्वस्थ रहेगा और आपकी मेमोरी भी बूस्ट होगी। कई लोग मेमोरी को बूस्ट करने के लिए कई तरह की दवाइयों, पाउडर आदि का सेवन भी शुरू कर देते हैं। ये चीजे शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में दिमाग को तेज करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। इनको अपनाने से शरीर को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

हर्ब्स

हर्ब्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर की कई बीमारियां आसानी से दूर होने के साथ शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। मेमोरी को तेज करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार गोटू कोला, अश्वगंधा और बकोपा आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

herbs

फूड्स

शरीर को स्वस्थ रखने और मेमोरी को बूस्ट करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। आयुर्वेद के अनुसार जीरा,अखरोट, किशमिश, बादाम, फ्रूट्स और काली मिर्च को हमें अपने डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। इनमे पाए जाने वाले तत्व मेमोरी को शार्प रखने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे से टैनिंग को हटाने के लिए लगाएं कच्चे दूध से बने ये 3 फेस पैक

नींद

भरपूर नींद शरीर के लिए बहुत आवश्यक होती है। रात में 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें। ऐसा करने से स्ट्रेस दूर होगा और मेमोरी भी शार्प होगी। कम नींद की वजह से चिड़चिड़ापन, डार्क सर्कल्स और कई तरह की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

पानी

पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। कम पानी पीने की वजह से कमजोरी होने के साथ शरीर में थकावट और चिड़चिड़ापन बना रहता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर्बल चाय की भी मदद ली जा सकती है।

एंटीऑक्सीडेंट्स

एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से भी मेमोरी को शार्प रखा जा सकता है। डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल, सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को अवश्य शामिल करें। डाइट में टामाटक, पालक और फूलगोभी आदि को शामिल किया जा सकता हैं।

दिमाग को तेज करने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

Disclaimer