
तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके कारण कई महिलाओं और पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या हो रही है। दरअसल, अनियमित दिनचर्या और बाजार में मिलने वाले ऑयली, पैक्ड और जंक फूड का बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर हो रहा है, जिसके कारण कई कपल्स जो बेबी प्लान करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनफर्टिलिटी के कारण लोग आईवीएफ का सहारा लेते हैं लेकिन इसमें भी कई बार लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी लोगों को निराश होना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते फर्टिलिटी को मजबूत बनाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को सुधारें और डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करें। हाल ही में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर फर्टिलिटी कैसे बढ़ाएं (How to increase fertility in Ayurvedic) इसके बारे में बताया है।
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक फॉमूले - Ayurvedic Formulas For Fertility In Hindi
1. फल घृत - Phal Ghrit
डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि फल घृत का सेवन रोजाना 1 चम्मच दूध या पानी के साथ किया जा सकता है। इसका सेवन करने से महिलाओं और पुरुषों दोनों की फर्टिलिटी बेहतर हो सकती है। डॉक्टर के कहा कि इसका सेवन करने से स्त्री रोग संबंधी बीमारियों के साथ-साथ गर्भपात की समस्या कम होती है और गर्भाशय मजबूत होता है। इसके साथ ही फल घृत का सेवन करने से महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है, यह प्रजनन टॉनिक के रूप में कार्य करता है। पुरुषों के लिए फल घृत का सेवन लाभकारी होता है। इससे शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार होता है और यह वीर्य को बढ़ाता है। फल घृत शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है और मानसिक थकान को कम करता है, जिससे समग्र स्वास्थ्य में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में हल्दी का ज्यादा सेवन क्यों नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
2. कंचन सुवर्णप्राशन - Kanchan Suvarnaprashan
कंचन सुवर्णप्राशन एक विशेष आयुर्वेदिक औषधि है जिसे स्वर्ण भस्म, शुद्ध घी और शहद के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसका सेवन रोजाना सुबह 3 बूंद करना चाहिए। यह प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार करता है।कंचन सुवर्णप्राशन प्रतिरक्षा प्रणाली यानी शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करती है, जिससे संक्रामक रोगों से बचाव होता है। कंचन सुवर्णप्राशन का नियमित सेवन करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में त्वचा पर क्या असर पड़ता है? जानें इस दौरान कैसे रखें स्किन का ख्याल
3. राधा - Radha
डॉक्टर दीक्षा ने बताया कि यह आमलकी, विभीतकी, इला, अपराजिता, शतावरी, हरीतकी, मिश्रीया, अशोक, गोक्षुर, पुनर्नवा जैसी जड़ी-बूटियों का मिश्रण है। ये जड़ी-बूटियाँ रसायन के रूप में काम करती हैं और एजिंग को धीमा करती हैं। इसके साथ ही यह समय से पहले होने वाले सफेद बालों को कम करती है, प्रजनन क्षमता को बढ़ाती है, शरीर और दिमाग से गर्मी को कम करती हैं और पेट को आराम देती है। इसका सेवन करने से महिलाएं और पुरुष एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसका सेवन हार्मोनल असंतुलन को ठीक करने में सहायक है, जो महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। इसके साथ ही यह औषधि शुक्राणु और अंडाणु की गुणवत्ता को सुधारने में मदद करती है, जो प्रजनन क्षमता के लिए जरूरी है।
ध्यान रखें कि इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। ऐसा इसलिए, क्योंकि शरीर के मुताबिक इसकी सही डोज आपको डॉक्टर ही बता सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version