Ayurvedic Remedies For Relief From Asthma Symptoms: अस्थमा की समस्या बहुत से लोगों को हो जाती हैं। इसमें फेफड़ों के वायुमार्ग में सूजन होती है। अस्थमा होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे घरघराहट, खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में दिक्कत। कई बार सांस की नलियों में कफ जमा हो जाता है, जिससे समस्या बढ़ सकती हैं। अक्सर लोग अस्थमा के लक्षणों से राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार इन दवाइयों के सेवन के साथ आयुर्वेदिक उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये आयुर्वेदिक उपाय नैचुरल रूप से अस्थमा के लक्षणों को कम करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन उपायों को घर पर ही आसानी से किया जा सकता है। मौसम बदलने पर अस्थमा की समस्या कई गुना बढ़ जाती है और व्यक्ति को काफी परेशान कर देती है। ऐसे में अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय किए जा सकते हैं। इन उपायों के बारे में जानने के लिए हमने बात की सुधा क्लीनिक के आयुर्वेदिक डॉक्टर अलका शर्मा से।
हल्दी
हल्दी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो गले की नली की सूजन को दूर करने के साथ सर्दी-खांस की समस्या से राहत देती है। अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए हल्दी की चाय बनाकर पी जा सकती हैं।
सरसों का तेल
अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए सरसों के तेल से छाती की मालिश करने से इसके लक्षणों में राहत मिलती है। सरसों का तेल छाती में जमा कफ को निकालने के साथ सर्दी, खांसी से राहत देता है। अस्थमा के मरीज को रोज रात को सोने से पहले छाती की मालिश करने से अस्थमा के लक्षण कम होते हैं।
शहद और प्याज
शहद और प्याज के सेवन से भी अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच शहद, 1चम्मच काली मिर्च पीसी हुई और 1 चम्मच प्याज का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण का धीरे-धीरे सेवन करें। इस मिश्रण के सेवन से कंजेशन की समस्या से राहत मिलने के साथ सांस फूलने की समस्या कम होती है।
अदरक और लहसुन
अदरक और लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो अस्थमा के लक्षणों को आसानी से कम करता है। अदरक और लहसुन का सेवन करने के लिए अदरक की चाय बनाते समय 1 से 2 कली लहसुन की डालें। ऐसा करने से छाती में जमा बलगम से राहत मिलती है।
हर्बल चाय
हर्बल चाय पीने से शरीर की कई बीमारियों से बचाव होता हैं। अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए हर्बल चाय का संयमित मात्रा में सेवन किया जा सकता है। हर्बल चाय पीने से खांसी, सर्दी और जुकाम जैसे लक्षण कम होते हैं। हर्बल चाय बनाने के लिए अजवाइन, तुलसी, काली मिर्च और अदरक को मिलाया जा सकता हैं।
अस्थमा के लक्षणों से राहत के लिए इन आयुर्वेदिक उपायों को किया जा सकता हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version