गर्मी में मास्क पहनने से चेहरे पर आ गए दाने और रैशेज? इन 5 आयुर्वेदिक लेप से दूर करें ये समस्या

मास्क एक्ने (Maskne) : गर्मी में मास्क पहनना किसी टास्क से कम नहीं है। कई लोगों को इससे इरिटेशन होती है और चेहरे पर दाने और रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक लेप मददगार हो सकते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में मास्क पहनने से चेहरे पर आ गए दाने और रैशेज? इन 5 आयुर्वेदिक लेप से दूर करें ये समस्या

क्या गर्मी में आपको भी मास्क पहनने से इरिटेशन हो रही है? मास्क त्वचा में दाने और रैशेज पैदा कर सकता है, साथ ही इससे स्किन पर इरिटेशन भी हो सकती है। दरअसल, मास्क के अंदर सांस लेने से त्वचा पर नमी जमा हो जाती है, जिससे पिंपल्स और रैशेज होने की संभावना बढ़ती है (Face Ance or Maskne)। साथ ही अगर गर्मी की बात करें, तो पसीना भी त्वचा पर चिपका रहता है। जिससे मास्क एक्ने हो सकते हैं। इसके लिए आपको हमेशा एक साफ मास्क पहनना चाहिए और जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा पर जमी गदंगी अच्छे से निकल जाती है, जिससे मास्क एक्ने होने की संभावना कम हो जाती है। 

Mask Acne or Maskne

अगर आपके चेहरे पर भी मास्क लगाने से पिंपल्स या दाने हो रहे हैं, तो आप कुछ आयुर्वेदिक लेप की मदद से उन्हें ठीक कर सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि मास्क को हमेशा अच्छे से धोकर और सुखाकर ही पहनना चाहिए। साथ ही  आपको सूती का मास्क इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा घर पहुंचने पर आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। इसके लिए एंटीबायोटिक क्लींजर का इस्तेमाल करें। अगर आपके चेहरे पर मास्क एक्ने हो गए हैं, तो आप इनसे छुटकारा पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक लेप या मास्क की मदद ले सकते हैं। अगर दाने नहीं भी है, तो भी इन लेप का इस्तेमाल किया जा सकता है, इससे आपको मास्क एक्ने की समस्या नहीं होगी।

1. नीम के लेप से दूर करें मास्क एक्ने (Neem Face Pack for Mask Acne)

नीम के पत्तों को त्वचा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। इसका इस्तेमाल त्वचा रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत जरूरी है, साथ ही गर्मी का भी मौसम है ऐसे में मास्क से चेहरे पर पिंपल्स या दाने होना बेहद आम है। आप चाहें तो इसके लिए नीम के पत्तों का फेस पैक उपयोग कर सकते हैं। नीम के पत्ते दानों को ठीक करने में फायदेमंद होते हैं। इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो त्वचा से सभी तरह के बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट करके त्वचा को साफ रखते हैं। इसके इस्तेमाल से आप अपने मास्क एक्ने को ठीक कर सकते हैं।

नीम के लेप से दूर करें मास्क एक्ने (Neem Face Pack for Mask Acne)

  • - इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले नीम की 10-20 पत्तियों को उबाल लें।
  • - अब इसे मिक्सी में ग्राइंड करके पेस्ट तैयार कर लें।
  • - इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • - इसके लगातार इस्तेमाल से दाने धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे और दोबारा नहीं होंगे।
  • - आप चाहें तो नीम के साथ हल्दी भी मिला सकते हैं। इससे रैशेज से बहुत जल्दी निजात मिलता है।

2. पुदीने के लेप से ठीक होंगे मास्क एक्ने (Mint Face Mask for Maskne)

आप रोजाना बाहर जाते हैं, तो मास्क का उपयोग जरूर करते होंगे। गर्मी में मास्क पहनने से चेहरे पर इरिटेशन और दाने होने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो पुदीने के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। पुदीने में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो त्वचा में निखार लाने में मदद करता है। इसमें त्वचा को ठंडक देने वाले गुण भी होते हैं। इसलिए गर्मी में इस आयुर्वेदिक लेप का उपयोग करना फायदेमंद हो सकता है।  

  • इस लेप को बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की 10-20 पत्तियां टोड़ लें।
  • अब इन्हें कूटकर इनका रस निकाल लें। आप चाहें तो मिक्सी में ग्राइंड करके भी इनका रस निकाल सकते हैं।
  • इसके बाद इसे अपने पूरे चेहर या मास्क वाले स्थान पर लगाएं।
  • थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें। फिर सूखने के बाद इसे साफ पानी से धो दें।
  • इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और एक्ने भी दूर होंगे।

3. हल्दी लेप से ठीक होंगे मास्क के दाने (Turmeric Mask for Maskne)

आयुर्वेद में हल्दी को बेहद गुणकारी बताया गया है। इसका इस्तेमाल त्वचा पर दाने, रैशेज, घाव आदि को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, मास्क पहनने से सांस अंदर रहती है और त्वचा पर नमी रहती है, जिससे त्वचा पर दाने और रैशेज हो जाते हैं। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, ऐसे में यह त्वचा को खराब करने वाले बैक्टीरिया और जीवाणुओं को नष्ट करने में सक्षम होता है। मास्क एक्ने हटाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद होता है।

हल्दी लेप से ठीक होंगे मास्क के दाने (Turmeric Mask for Maskne)

  • हल्दी का लेप बनाने के लिए आप एक बाउल में थोड़ी से हल्दी डालें।
  • अब इसका पेस्ट तैयार करने के लिए इसमें दही मिलाएं।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं और सूखने के बाद साफ पानी से धो दें।
  • हफ्ते में 2-3 बार इस आयुर्वेदिक लेप को लगाने से आपके चेहरे से मास्क एक्ने पूरी तरह से ठीक हो सकते हैं।

4. नारियल का तेल मास्क एक्ने दूर करने में सहायक (Coconut Oil Remove Maskne or Face Ance)

नारियल के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटेरी गुण होते हैं। ऐसे में अगर मास्क एक्ने पर इनका इस्तेमाल किया जाए, तो इससे इन्हें दूर किया जा सकता है। आप रात को नारियल तेल चेहरे पर लगाएं, सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धो दें। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलेगी और चेहरे से दाने भी ठीक होंगे। आप चाहें तो इसके साथ कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की भी मिला सकते हैं। टी ट्री ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। नारियल तेल और टी ट्री ऑयल को मिलाकर लगाने से मास्क की वजह से होने वाले दानों से छुटकारा मिल सकता है।

 चंदन के लेप से दूर करें मास्क एक्ने (Sandalwood Mask to Cure Maskne or Mask Acne)

5. चंदन के लेप से दूर करें मास्क एक्ने (Sandalwood Mask to Cure Maskne or Mask Acne)

त्वचा में निखार लाने, उसे खूबसूरत बनाने के लिए चंदन को बेहद लाभकारी माना जाता है। चंदन का फेस पैक या लेप त्वचा को ठंडक देने के साथ ही उसे तरोताजा भी रखता है। चंदन त्वचा का गर्मी से बचाव करता है। आयुर्वेद के अनुसार चंदन को वात, पित्त और कफ तीनों दोषों के लिए फायदेमंद बताया गया है। यह त्वचा पर जमी अशुद्धियों को दूर करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से मास्क से होने वाले दानों से भी छुटकारा मिलता है। इसमें त्वचा को ठंडक देने का गुण होता है, जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन कूल रहेगी और आपको इरिटेशन नहीं होगी।

  • इस आयुर्वेदिक लेप को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन पाउडर निकाल लें।
  • इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें। 
  • दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे अपने पूरे चेहरे या प्रभावित स्थान पर लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद इसे ताजे साफ पानी से धो दें।
  • मास्क एक्ने को दूर करने के लिए रोजाना इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • चंदन का लेप दानों के साथ ही उसके निशान भी दूर करने में मददगार होता है।

अगर आप भी नियमित रूप से मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप इन आयुर्वेदिक लेप या मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर मास्क एक्ने होने पर आपको इन फेस पैक से काफी फायदा मिल सकता है। लेकिन अगर दाने बहुत ज्यादा हो और इनके इस्तेमाल से फायदा न मिले, तो आपको डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए।

Read More Articles on Ayurveda in Hindi 

Read Next

आयुर्वेदाचार्य से जानें 'स्वर्ण भस्म' का सेवन करने के 7 फायदे और सही तरीका

Disclaimer