गले की खराश दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, जानें तरीका और फायदे

Ayurvedic Kadha To Relieve Sore Throat: गले की खराश को दूर करने के लिए इस आयुर्वेदिक काढ़ा को बनाकर पीया जा सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
गले की खराश दूर करने के लिए घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक काढ़ा, जानें तरीका और फायदे


Ayurvedic Kadha To Relieve Sore Throat: मौसम बदलने के साथ गले में खराश, सर्दी और खांसी होना एक आम समस्या है। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते है। लेकिन कई बार जल्दी आराम नहीं मिलता है। ऐसे में दवाइयों के सेवन के साथ आयुर्वेदिक काढ़ा भी बनाया जा सकता है। ये आयुर्वेदिक काढ़ा पीने से गले की खराश दूर होने के साथ मौसमी बीमारियों से भी शरीर को बचाव होता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। आइए जानते हैं गले की खराश दूर करने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े की रेसिपी और इसके फायदों के बारे में। आयुर्वेद विषय के जानकार पवन सिंह से। 

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका

सामग्री

पानी- 1 गिलास

हल्दी- 1/4 चौथाई चम्मच

काली मिर्च- 2-3

लहसुन- 1 से 2 कली

अजवायन- 1/4 चौथाई चम्मच

अदरक- 1 इंच का टुकड़ा

तुलसी के पत्ते- 8 से 10

आयुर्वेदिक काढ़ा बनाने का तरीका

गले की खराश को दूर करने के लिए इस आयुर्वेदिक काढ़ा को बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए पानी में सभी चीजों को डालकर जब पानी आधा रह जाएं, तो गुनगुना होने पर छानकर पिएं। स्वाद के लिए इसमें शहद को भी मिलाया जा सकता है। 

kadha

आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के फायदे

सर्दी-जुकाम से राहत

इस आयुर्वेदिक काढ़ा को पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलने के साथ ठंड की समस्या भी दूर होती है। कई बार मौसम बदलने की वजह से लगातार छींके आती रहती है। ऐसे में इस काढ़े को बनाकर पीने से शरीर को गर्मोहट मिलती है।

इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, रंग होगा साफ

गले की खराश

इस आयुर्वेदिक काढ़ा में मिलाए जाने वाली सभी सामग्री गले के लिए बहुत फायदेमंद है। इसको पीने से गले में होने वाला इंफेक्शन दूर होता है और बंद आवाज भी खुल जाती है। ये आयुर्वेदिक काढ़ा गले की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता है।

खांसी को दूर करे

ये आयुर्वेदिक काढ़ा खांसी को दूर करने में भी मदद करता है। कई बार गले में इंफेक्शन होने के कारण खांसी और बलगम की समस्य हो जाती है। ऐसे में इसके सेवन करने से खांसी की समस्या आराम मिलता है और बलगम भी दूर होता है।

गले में खराश की समस्या होने पर इस काढ़े को बनाकर पीया जा सकता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। साथ ही इस काढ़े को नियमित मात्रा में ही पिएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

आयुर्वेद की शिरोधारा तकनीक क्या है? एक्सपर्ट से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version