Are Orange Seeds Harmful To Eat In Hindi: संतरा न सिर्फ स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कई तरह के मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं। संतरा विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। इसके सेवन से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और यह क्रॉनिक डिजीज से लड़ने में भी हमारी मदद करता है। आमतौर पर आपने देखा होगा कि संतरा खाने वाले उसके बीज को फेंक दिया करते हैं। जबकि, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो संतरे के बीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या हमारी सेहत के लिए संतरे के बीज का सेवन किया जाना सही होता है? इसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए कितना फायेदमंद है? इस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।
क्या संतरे का बीज खाया जा सकता है?- Is It Safe To Eat Orange Seeds In Hindi
जिस तरह संतरा हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है, वैसे इसके बीज के भी असंख्य लाभ पाए जाते हैं। एक्सपर्ट की मानें, तो एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है और यह ओवर ऑल हेल्थ में सुधार करता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो संतरे के बीज का सेवन किया जाना हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है। हालांकि, संतरे के बीज का स्वाद कड़वा होता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसका सेवन करने से बचते हैं। हालांकि, संतरे के बीज का सेवन अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। सिर्फ एक या दो बीज का सेवन करना काफी होता है, वरना शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़ें: संतरा या संतरे का जूस ही नहीं इसके बीज भी आपके शरीर के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें इसके 5 अद्भुत लाभ
संतरे के बीज के फायदे- Benefits Of Orange Seeds In Hindi
एंटीऑक्सीडेंट्स का स्रोत
संतरे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स की मदद से ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण बढ़ती उम्र के लक्षण कम उम्र में नजर आने लगते हैं। इससे कई अन्य समस्याएं भी होने लगती हैं। वहीं, संतरे के बीज के सेवन से इस तरह के जोखिम कम हो जाते हैं।
एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व
संतरे के बीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। जिन लोगों को अर्थराइटिस जैसी बीमारियां हैं, उनके लिए संतरे के बीजों का सेवन करना लाभकारी माना जाता है। इससे सूजन संबंधी समस्या में कमी आती है।
इसे भी पढ़ें: संतरे के बीज फेंकने के बजाय बालों के लिए इस तरह करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे
एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी
संतरे के बीजों में एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी भी होते हैं। इसकी मदद से संक्रमण से बचाव हो सकता है। हां, अधिक मात्रा में सइका सेवन किया जाना सही नहीं है। अगर संक्रमण जैसी कोई दिक्कत है, तो बेहतर है कि आप इस संबंध में डॉक्टर की सलाह पर ही संतरे के बीज का सेवन करें।
संतरे के बीज का नुकसान- Side Effects Of Orange Seeds In Hindi
- संतरे के बीजों में मौजूद एमिग्डालिन साइनाइड हो सकता है, जिससे बॉडीर में टॉक्सिसिटी बढ़ती है।
- संतरे के बीज खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं, जैसे पेट फूलना, गैस और पेट में तकलीफ होना।
- कुछ लोगों को संतरे के बीजों से एलर्जी हो सकती है, जिससे एलर्जी से जुड़ी परेशानियां ट्रिगर हो सकती है।
All Image Credit: Freepik