Orange Seeds Benefits For Hair: संतरा एक खट्टा-मीठा फल है। कई पोषक तत्वों से समृद्ध इस फल के बीज भी गुणकारी होते हैं। संतरे के बीज में विटामिन-सी, विटामिन-बी6, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। संतरे के बीजों से एसेंशियल ऑयल भी बनाया जाता है जिसका उपयोग हेयर ग्रोथ के लिए किया जाता है। संतरे के बीजों से निकलने वाला ऑयल, बालों का रूखापन दूर करता है। संतरे के बीज के इस्तेमाल से स्कैल्प से आने वाली बदबू को भी दूर किया जा सकता है। आगे इस लेख में जानेंगे बालों के लिए संतरे के बीज के फायदे और इस्तेमाल का तरीका।
बालों के लिए संतरे के बीज के फायदे- Orange Seeds Benefits For Hair
बालों को घना और मजबूत बनाते हैं संतरे के बीज
संतरे के बीजों में विटामिन-सी और बायोफ्लावोनोइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है। इससे बाल मजबूत और हेल्दी बनते हैं। संतरे के बीजों में फोलिक एसिड भी पाया जाता है। इससे बालों की ग्रोथ होती है और कमजोर और डैमेज बाल मजबूत बनते हैं।
फ्री रेडिकल्स से बालों को बचाते हैं संतरे के बीज
संतरे के बीज भी उसके फल की तरह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह बालों की उम्र को बढ़ाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करेंगे। शरीर में फ्री रेडिकल्स की संख्या बढ़ने के कारण बाल झड़ने लगते हैं।
study link: >
डैमेज बालों को रिपेयर करते हैं संतरे के बीज
संतरे के बीज में फॉलिक एसिड पाया जाता है। इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। सिर से स्कैल्प तक ऑक्सीजन न पहुंचने से बालों की ग्रोथ कम हो जाती है। इससे बाल कमजोर होकर टूटते और झड़ने लगते हैं। फोलिक एसिड केराटिन के उत्पादन में मदद करता है। फोलिक एसिड- बाल, त्वचा और नाखूनों को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़े- संतरा या संतरे का जूस ही नहीं इसके बीज भी आपके शरीर के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें इसके 5 अद्भुत लाभ
बालों के लिए संतरे के बीजों का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Orange Seeds For Hair
- संतरे के बीजों को पीसकर कंडीशनर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- संतरे के बीजों को सलाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- संतरे के बीजों को हटाए बिना जूस का सेवन कर सकते हैं।
- बीजों को सुखाकर, पीसकर पाउडर बना लें। इसे हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- संतरे के बीजों से बने तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर अप्लाई कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
study source: scielo