Are Magnetic Toys Dangerous for Children : बच्चे के जन्म के बाद हर पेरेंट्स की ख्वाहिश होती है कि वह उसे दुनिया की हर छोटी से बड़ी खुशियां हाथों में लाकर दें। बच्चे से जुड़ी हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए पेरेंट्स मेहनत भी करते है। अक्सर आपने देखा होगा है कि जब बच्चे पेरेंट्स के साथ बाजार जाता है, तो तरह-तरह के खिलौने के लिए जिद करता है। बच्चे की जिद को पूरा करते हुए पेरेंट्स उसे वो खिलौने भी लाकर देते हैं। खासकर जब बात चमकीले और चुंबक वाले खिलौने की बात आती है, तो उसके प्रति बच्चे ज्यादा आकर्षित होते हैं। लेकिन कई बार पेरेंट्स द्वारा बिना सोचे-समझें लाए गए खिलौने बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आनंद केयर क्लीनिक के बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तरूण आनंद का कहना है कि बच्चों को चुंबक वाले खिलौने देने का आसान भाषा में मतलब है, उनकी सेहत से खिलवाड़ करना। आइए जानते हैं डॉ. तरूण ऐसे क्यों कह रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः छोटे बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जानें कैसे दूर भगाएं मच्छर
बच्चों को मैग्नेटिक वाले खिलौने देने के नुकसान- Are Magnetic Toys Dangerous for Children?
डॉ. तरूण आनंद का कहना है कि बच्चों को चुंबक वाले खिलौने अगर बिना किसी देखभाल के दिए जाए है, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत नुकसानदायक साबित होते हैं।
1. संक्रमण का कारण
छोटे बच्चों की अक्सर आदत होती है कि वह हर चीज को मुंह में डाल देते हैं। इस स्थिति में अगर कोई बच्चा चुंबक को निगल लेता है, तो यह आंतों में पूरी तरह से चिपक जाते हैं। डॉक्टर की मानें तो अगर चुंबक बच्चे के आंतों में चला जाता है, तो इसके कारण आंतों की कार्य प्रणाली में बाधा आ सकती है। आंतों में जाने के बाद चुंबक को तुरंत निकाला न जाए तो यह कई प्रकार के संक्रमण का कारण बन सकता है। गंभीर मामलों में चुंबक निगल जाने के कारण बच्चे की मौत भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ेंः क्या डेंगू या मेलरिया बुखार होने पर महिलाएं स्तनपान करवा सकती हैं? जानें डॉक्टर की राय
2. गला घुटने का जोखिम
छोटे चुंबक को आसानी से कैंडी या छोटी वस्तु समझकर बच्चा अगर घोंट लेता है, तो इससे गले का वायुमार्ग बाधित हो सकता है। चुंबक के गले में अटकने के कारण बच्चे का गला घुटने से मौत भी हो सकती है।
3. विषाक्त कोटिंग
कुछ चुंबक वाले खिलौनों में ऐसी कोटिंग होती है जो समय के साथ खराब हो सकती है। अगर बच्चा ऐसे खिलौने को चाटता या मुंह में लेता है, तो बच्चा विषाक्त पदार्थों के संपर्क में आ सकता है। इसके कारण बच्चे को कई तरह की गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ेंः बच्चे की दूध की बोतल साफ करते समय जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमार पड़ सकता है बच्चा
View this post on Instagram
बच्चों को कब दें चुंबक वाले खिलौने?
डॉ. तरूण आनंद ने अपने वीडियो में इस बात की भी जानकारी दी है कि किस उम्र के बाद बच्चे को चुंबक वाले खिलौने दिए जा सकते हैं। आइए आगे जानते हैं इसके बारे में।
- 3 साल की उम्र के बाद बच्चों को चुंबक वाले खिलौने दिए जा सकते हैं। इस उम्र में बच्चे को इस बात की जानकारी होती है कि कौन- सी वस्तु को मुंह में लेना और कौन सी को नहीं।
- खिलौनों में टूट-फूट के की जांच करें। अगर चुंबक वाले खिलौनों के रंग में परिवर्तन हो रहा है, तो इसे बच्चों को न दें।
- बच्चों को सिखाएं कि वे कभी भी अपने मुंह, कान या नाक में चुम्बक न डालें।
- अगर गलती से आपका बच्चा चुंबक को मुंह में डाल लेता है, तो तुरंत डॉक्टर से पास जाकर अल्ट्रासाउंड करवाएं, ताकि इलाज जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
Image Credit: Freepik.com