बच्चों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल का बढ़ता क्रैज उनके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। मोबाइल फोन, वीडियो गेम्स और टीवी की लत बच्चों को घर से बाहर निकल कर खेलने से रोक रही है, जिस कारण बच्चों में कम उम्र में मोटापा, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बच्चों के स्वस्थ रहने के लिए खेलना-कूदना बहुत जरूरी है। बच्चों से एक्सरसाइज या अन्य फिजिकल एक्टिविटी करवाना बहुत मुश्किल टास्क होता है, ऐसे में खेलकूद के जरिए उनके शारीरिक गतिविधियों को बेहतर रखा जा रहा है। इसलिए बच्चों को रोजाना घर के बाहर कम से कम 1 घंटे के लिए खेलना जरूरी है। ऐसे में आइए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानते हैं बच्चों को हर दिन कितनी देर बाहर खेलना चाहिए?
बच्चों का घर के बाहर कितनी देर खेलना जरूरी है? - How long should children play Outside
बढ़ते बच्चों को रोजाना कम से कम 1 घंटे खेलना चाहिए। खेलने से उनकी फिजिकल हेल्थ बेहतर रहती है और बीमारियां भी उनसे दूर रहती है। न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि हमारे बच्चों को कम से कम शारीरिक गतिविधियां भी नहीं मिल रही है जो अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और यही कारण है कि बच्चों में मोटापा, एलर्जी और बार-बार होने वाली बीमारियों का दर तेजी से बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पूरे सप्ताह में रोजाना 5 से 17 साल की उम्र तक के बच्चों को कम से कम 60 मिनट की शारीरिक गतिविधियां करना या कोई भी अपनी पसंद का खेल खेलना चाहिए। हफ्ते में कम से कम 3 दिन तेज एरोबिक एक्टिविटी करने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
टॉप स्टोरीज़
बच्चों के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां करने के फायदे- Benefits Of Physical Activity For Childrens in Hindi?
- बच्चों के नियमित शारीरिक गतिविधियों से मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शारीरिक गतिविधि मांसपेशियों और जोड़ों को मजबूत कर सकती है, जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है।
- नियमित शारीरिक गतिविधियां बच्चों का हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है। नियमित रूप से की जाने वाली शारीरिक गतिविधियां आपके दिल की मांसपेशियों को मजबूत कर सकती है।
- नियमित शारीरिक गतिविधियां न्यूरोमस्कुलर जागरूकता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है, जिससे मांसपेशियों में बढ़ोत्तरी करने, पोश्चर में सुधार करने और चोट लगने और गिरने के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
- बच्चों के नियमित शारीरिक गतिविधियां करने से स्वस्थ शरीर के वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है।
- शारीरिक गतिविधियां बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने, लोगों के बीच रहने और एकता में सुधार करने में मदद करता है।
बच्चों को खेलने के लिए कैसे प्रोत्साहित करें? - How To Encourage Children To Play Outside?
- उनके साथ रोजाना बाहर खेलने के लिए जाएं।
- उन्हें अपने समय के खेलों के बारे में बताएं और उन्हें दोस्तों के साथ खेलने के लिए कहें।
- उन्हें हर तरह के मौसम जैसे सर्दी, गर्मी और बारिश में भी बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें।
- खुली जगह पर निडर होकर दौड़ने, कूदने और लोटने जैसे खेल खेलना सिखाना।
- बच्चों को पार्क जाने या अन्य बच्चों के साथ दोस्ती बढ़ाने के लिए बढ़ावा दें, ताकि वो उनके साथ घर के बाहर जाकर खेलें।
View this post on Instagram
- बच्चों को उनके पसंद के खेल खेलने दें और किसी स्पोर्ट्स जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस, स्विमिंग क्लासेस में उनका एडमिशन करवाएं।
- बच्चों को खुलकर खेलने की आजादी दें, खेलकर घर वापस आने के लिए मजबूर न करें।
Image Credit- Freepik