Doctor Verified

क्या नाक पर हो रहे काले धब्बे सिर्फ ब्लैकहेड्स होते हैं? जानें इस बारे में

कई लोग मानते हैं कि अगर नाक पर काले धब्बे हो गए हैं, तो वो हमेशा ब्लैकहेट्स ही होते हैं। आइए एक्सपर्ट से समझें इस बारे में विस्तार से।  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नाक पर हो रहे काले धब्बे सिर्फ ब्लैकहेड्स होते हैं? जानें इस बारे में


Difference Between Blackheads And Sebaceous Filaments: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हमेशा खूबसूरत और दमकती रहे। त्वचा से जुड़ी कोई भी समस्या चेहरे की रौनक कम कर सकती है। जैसे की डल स्किन, टैनिंग और डार्क स्पॉट्स आदि। इन्हीं समस्याओं में शामिल है ब्लैकहेड्स की समस्या, जिसमें नाक पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं। कई लोग मानते हैं कि नाक पर काले धब्बे हमेशा ब्लैकहेड्स ही होते हैं। लेकिन क्या यह सच है? इस बात नकारते हुए डर्मेटोलॉजिस्ट जूश्या भाटिया सरिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि नाक पर काले धब्बे हमेशा ब्लैकहेड्स नहीं होते। कई बार यह सेबेशिय फिलामेंट की समस्या का कारण भी हो सकते हैं। तो आइए इस लेख में विस्तार से समझें एक्सपर्ट से। 

blackheads

जानें क्या है सेबेशिय फिलामेंट की समस्या- What Is Sebaceous Filaments

सेबेशिय फिलामेंट त्वचा पर मौजूद पतले धागे होते है, जो त्वचा मे नमी बनाए रखते हैं। यह ऑयल ग्लैंड से त्वचा में ऑयल भेजते रहते हैं, जिससे त्वचा में नमी बनी रहे। यह त्वचा के लिए नुकसानदायक नहीं होते हैं, साथ ही इन्हें पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है। यह त्वचा पर प्राकृतिक तरीके से निकलते हैं, इसलिए इन्हें केवल रिमूव किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ब्लैकहेड्स क्यों आते हैं? जानें कारण

जानें ब्लैकहेट्स और सेबेशिय फिलामेंट में क्या अंतर है- Difference Between Blackheads And Sebaceous Filaments

ब्लैकहेट्स और सेबेशिय फिलामेंट में आसानी से अंतर पता लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी नाक पर उंगली से छूकर देखना है। अगर आपको खुरदरा महसूस होता है, तो ब्लैकहेट्स हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन स्मूद हैं लेकिन इसके बावजूद आपको नाक पर काले धब्बे दिख रहे हैं, तो यह सेबेशिय फिलामेंट हो सकते हैं। 

सेबेशिय फिलामेंट से कैसे डील करें- How To Get Rid of Sebaceous Filaments

एक्सफोटिएशन जरूरी

अपनी स्किन को डेली माइल्ड क्लींजर से क्लीन करें। इसके साथ ही सप्ताह में दो बार एक्सफोटिए जरूर करें। इससे स्किन सेल्स की अच्छे से सफाई होगी और आपकी सेबेशिय फिलामेंट की समस्या भी कम होगी।

फेस मास्क इस्तेमाल करें

सेबेशिय फिलामेंट से डील करने के लिए आप क्ले मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे का ऑयल कंट्रोल रहेगा। साथ ही आपको ओवर ऑयल प्रड्यूज होने की समस्या नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में नाक के आस-पास ब्लैकहेड्स होने का कारण और इनसे बचने का घरेलू उपाय

एक्सपर्ट से सलाह लें

कोई भी स्किन केयर प्रोडक्ट चुनते समय एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। क्योंकि कोई गतल प्रोडक्ट चुनने पर आपको साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।

ब्लैकहेट्स से कैसे डील करें

ब्लैकहेट्स की समस्या चेहरे पर धूल-मिट्टी जमने के कारण हो सकती है। अगर आपको ब्लैकहेट्स हैं, तो चेहरे की क्लींजिंग रोज करें।

इस तरह से आप सेबेशिय फिलामेंट और ब्लैकहेट्स में फर्क समझ सकते हैं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

मैक्युलर एमिलॉयडोसिस (त्वचा पर काले धब्बे) क्या है? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण, कारण और छुटकारा पाने के टिप्स

Disclaimer