
सेब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप शरीर की कई परेशानियां दूर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब का जूस स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। जी हां, सेब के जूस से आप स्किन से जुड़ी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। खासतौर पर सेब के जूस का इस्तेमाल करने से स्किन से झुर्रियां, फाइन-लाइंस, दाग-धब्बों इत्यादि को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा सेब का जूस स्किन की कई अन्य परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। आइए जानते हैं स्किन के लिए सेब के जूस के फायदे क्या हैं?
स्किन के लिए सेब के जूस के फायदे (Benefits Of Using Apple Juice For Skin )
स्किन के लिए सेब के जूस काफी फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन की सूजन, रैशेज, झुर्रियां इत्यादि को कम किया जा सकता है। साथ ही स्किन पर निखार लाने में प्रभावी होता है। इसके अलावा स्किन के लिए सेब का जूस कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-
इसे भी पढ़ें - भूलकर भी न खाएं इन 4 फलों के बीज, सेहत को हो सकता है नुकसान
स्किन की पफीनेस को करता है कम
सेब का जूस स्किन की सूजन जैसे - एक्जिमा को दूर कर सकता है। दरअसल, सेब में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो स्किन की सूजन को कम कर सकता है। साथ ही यह पिंपल्स के सूजन को रोकने में भी प्रभावी होता है।
स्किन पर लाए निखार
सेब का जूस स्किन पर लगाने से स्किन पर ग्लो आ सकता है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की झुर्रियां और फाइन-लाइंस को कम किया जा सकता है।
पिंपल्स करे कम
स्किन पर सेब के जूस का इस्तेमाल करने से पिंपल्स की परेशानी दूर हो सकती है। दरअसल, सेब के जूस में विटामिन सी पाया जाता है, जो मुंहासों को कम करने में असरदार है। वहीं, इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के पिंपल्स में होने वाली सूजन कम करता है।
सूर्य की किरणों से करता है प्रोटेक्ट
सेब के जूस का इस्तेमाल करने से यह आपकी स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से प्रोटेक्ट कर सकता है। इसके इस्तेमाल से आप सूजन, सनबर्न और रैशेज जैसी परेशानी को दूर कर सकेत हैं। सेब का जूस हाइपरपिगमेंटेशन जैसी परेशानी को कम कर सकता है।
स्किन पर सेब के जूस का कैसे करें इस्तेमाल? ( How to Use Apple Juice for Skin)
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सेब के जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन पर सेब का जूस इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?
- सेब के रस का इस्तेमाल आप डायरेक्ट स्किन पर कर सकते हैं।
- इसके अलावा सेब के जूस को गुलाबजल के साथ मिक्स करके टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- मुल्तानी मिट्टी और सेब के जूस को मिक्स करके फेसपैक भी तैयार किया जा सकता है। यह स्किन के लिए काफी लाभकारी हो सकता है।
- सेब के जूस का इस्तेमाल आप शहद के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। यह दाग-धब्बों को कम करने में प्रभावी होता है।
इसे भी पढ़ें - वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें सेब, जानें सेवन के तरीके
स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सेब के जूस का इस्तेमाल करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। हालांकि, अगर आपको सेब से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version