वैरिकोज वेन्स होने पर इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर, समस्या से मिलेगी राहत

Apple Cider Vinegar for Varicose Veins on Legs in Hindi: वैरिकोज वेन्स यानी उभरी हुई नीली नसों को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर लाभकारी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वैरिकोज वेन्स होने पर इस्तेमाल करें एप्पल साइडर विनेगर, समस्या से मिलेगी राहत

Apple Cider Vinegar for Varicose Veins in Hindi: वैरिकेज वेन्स बढ़े हुए, सूजी हुई और मुड़ी हुई नसें होती हैं, जो अकसर नीली या गहरे बैंगनी रंग की दिखाई देती हैं। यानी वैरिकोज वेन्स नसों से जुड़ी एक समस्या होती है। यह तब विकसित होती हैं, जब नसों में वाल्व रक्त को गलत दिशा में फ्लो करने लगते हैं। यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों में अधिक देखने को मिलती है। वैरिकोज वेन्स की स्थिति बेहद गंभीर और दर्दनाक हो सकती है। इसलिए इसका समय पर इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो वैरिकोज वेन्स का इलाज सर्जरी और दवाइयों के माध्यम से किया जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इसके लक्षणों को कम करने के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको यह जानना जरूरी है कि एप्पल साइडर विनेगर वैरिकोज वेन्स का इलाज नहीं करता है, बल्कि ब्लड फ्लो को बढ़ाकर काम करता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सच में वैरिकोज वेन्स में एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद हो सकता है? वैरिकोज नसों के लिए एप्पल साइडर विनेगर कैसे फायदेमंद है?

वैरिकोज वेन्स के लिए एप्पल साइडर विनेगर- Apple Cider Vinegar for Varicose Veins in Hindi

एप्पल साइडर विनेगर वैरिकोज वेन्स का संपूर्ण इलाज नहीं होता है। लेकिन एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग करके उभरी हुई नीली नसों के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, एप्पल साइडर विनेगर शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग शरीर में रक्त के प्रवाह और परिसंचरण में सुधार करता है। जब पैरों में रक्त प्रवाह बेहतर होता है, तो पैरों में जमा रक्त पूरे शरीर में प्रवाह करने लगता है। एप्पल साइडर विनेगर दर्द, ऐंठन और सूजन को भी कम कर सकता है। इससे वैरिकोज वेन्स में आराम मिल सकता है, लेकिन पूरी तरह से इस समस्या को ठीक करने के लिए प्रॉपर इलाज की जरूरत पड़ती है। 

इसे भी पढ़ें- वैरिकोज वेन्स (उभरी नीली नसें) नजर आने पर करें ये आयुर्वेदिक इलाज

apple cider vinegar for vericose vinegar

वैरिकोज वेन्स पर एप्पल साइडर विनेगर कैसे लगाएं?- How to Use Apple Cider Vinegar for Vericose Veins

वैरिकोज वेन्स रक्त प्रवाह और परिसंचरण में सुधार कर सकता है। इसके अलावा यह संचित विषाक्त पदार्थों के शरीर को शुद्ध करने में भी मदद कर सकता है। अगर आपको वैरिकोज वेन्स की दिक्कत है, तो आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बराबर मात्रा में पानी और एप्पल साइडर विनेगर लें और इससे प्रभावित स्थान की दिन में दो बार मालिश करें। आप चाहें तो एक टब में पानी डालें और फिर एप्पल साइडर विनेगर मिला लें। आप इस टब में अपने दोनों पैरों को डाल दें। इससे आपको काफी रिलैक्स फील होगी और समस्या से राहत भी मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Exercises for Varicose Veins: वैरिकोज वेन्स (नीली नसें) में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

Apple Cider Vinegar for Vericose Veins: वैसे तो एप्पल साइडर विनेगर वैरिकोज वेन्स का प्रॉपर इलाज नहीं होता है। यह सिर्फ इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं।

Read Next

पैरों के पिंपल्स को कैसे हटाएं? जानें असरदार घरेलू उपाय

Disclaimer