Pimples on Leg: स्किन पर पिंपल्स एक या एक से अधिक हो सकते हैं। पिंपल्स देखने में लाल या सफेद नजर आते हैं। कुछ लोगों को पिंपल्स होने पर दर्द और खुजली की परेशानी होती है। चेहरे पर पिंपल्स होना सामान्य है लेकिन कभी-कभी पिंपल्स आपके पैरों पर भी हो सकते हैं। पैरों के पिंपल्स में काफी ज्यादा खुजली और जलन होती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू उपचार अपना सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में पैरों के पिंपल्स से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे।
लहसुन पिंपल्स करे दूर
पैरों के पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 3 से 4 लहसुन की कलियां लें। अब इसे पीसकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे पिंपल्स में होने वाली जलन और खुजली से आराम महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें - होंठों के पिंपल्स और फुंसियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
टूथपेस्ट लगाएं
पैरों के पिंपल्स को दूर करने के लिए टूथपेस्ट काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए कॉटन बॉल पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाएं। इसके बाद इसे अपने पिंपल्स से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ध्यान रखें कि पेस्ट लगाते समय ज्यादा दबाव न डालें। अब रातभर के लिए इस पेस्ट को पिंपल्स वाले स्थान पर लगा हुआ छोड़ दें। इसके बाद इसे सुबह उठकर साफ कर लें। इससे पिंपल्स की परेशानी से कुछ ही दिनों में लाभ मिलेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
पैरों के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए एप्पल साइडर विगेनग का इस्तेमाल करें। इसके लिए पानी और एप्पल साइडर विनेगर को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इसे कॉटन बॉल पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे पैरों के पिंपल्स से छुटकारा मिल सकता है।
बेकिंग सोडा करें यूज
बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से पैरों के पिंपल्स की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिक्स करके पिंपल्स से प्रभावित स्किन पर लगाएं। इसके बाद करीब 5 मिनट रूकें। 5 मिनट बाद गर्म पानी से प्रभावित हिस्से को धो लें। इसके बाद इसपर एलोवेरा जेल लगाएं। इससे पिंपल्स की समस्या दूर होगी।
एक टीस्पून बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पिंपल पर लगाएं और करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें। इसके बाद फेस पर टोनर लगाएं। ध्यान रहे कि अगर आपको बेकिंग सोडा लगाने के बाद परेशानी महसूस होती है तो तुरंत चेहरा धोएं।
टी-ट्री ऑयल पिंपल्स की परेशानी करे दूर
पैरों के पिंपल्स की समस्या को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल काफी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए 5 से 6 बूंदे टी ट्री ऑयल की लें। इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल और जोजोबा ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इसे पिंपल्स से प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे पिंपल्स की साइज और रेडनेस कम होती है।
पैरों के पिंपल्स को दूर करने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर पिंपल्स की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version