होंठों के पिंपल्स और फुंसियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Lips Pimples : होंठों से पिंपल्स को हटाने के लिए आप तरह-तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा लिया जा सकता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
होंठों के पिंपल्स और फुंसियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स


Pimples on Lips : चेहरे पर पिंपल्स हो जाए तो हम कई तरह-तरह के उपायों से इससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जब होंठों पर पिंपल्स हो जाए तो इस स्थिति में क्या करें? जी हां, चेहरे की तरह लिप्स पर भी पिंपल्स की परेशानी हो जाती है। इस परेशानी में होंठों पर सूजन, खुजली और रेडनेस जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं। इन घरेलू उपाय अपनाने से लिप्स के पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं लिप्स के पिंपल्स से कैसे पाएं छुटकारा? 

लिप्स के पिंपल्स से छुटाका पाने के घरेलू उपाय

पिंपल्स की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ-साथ हेल्दी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कुछ आसान से टिप्स के बारे में जिससे पिंपल्स की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें-घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा लिप बाम, होंठ बनेंगे गुलाबी और प्लम्पी

1. पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी 

चेहरे और लिप्स से पिंपल्स की परेशानियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से लिप्स को हाइड्रेट रखा जा सकता है, जो आपके लिप्स को पिंपल्स की परेशानियों से छुटकारा दिलाने के साथ-साथ बचाव करने में भी मददगार हो सकता है। 

2. टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल

होंठों से पिंपल्स की समस्याओं को दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करें। इसका यूज करने के लिए एक-दो चम्मच टी ट्री ऑयल लें। इसमें एक चम्मच जैतून या नारियल का तेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने लिप्स पर लगाकर कुछ समय बाद धो लें। इससे पिंपल्स की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। 

3. लिप्स पर करें ब्रश

होंठों के पिंपल्स को दूर करने के लिए या फिर अगर आपको लिप्स पर पिंपल्स होने की आशंका है तो लिप्स पर हल्का सा ब्रश करें। ब्रशिंग करने से चिप्स पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल हटा जाएंगे। साथ ही यह बैक्टीरिया को मारने में मदद कर सकता है। 

4. रोजाना लगाएं लिप बाम

होंठों के पिंपल्स को दूर करने के लिए रोजाना होंठों पर लिप बाम लगाएं। इससे आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे। साथ ही लिप्स पर गंदगी और जीवाणु भी फैलने का डर कम रहेगा। कोशिश करें कि लिप्स पर हमेशा एंटीमाइक्रोबियल युक्त लिप बाम का ही इस्तेमाल करें। इससे आपको अधिक लाभ मिल सकता है। 

5. मेकअप प्रोडक्ट्स लगाने से बचें

लिप्स पर मेकअप प्रोडक्ट्स जैसे- फाउंडेशन, ब्लश, कॉम्पैक्ट पाउडर इत्यादि को लिप्स पर लगाने से बचें। क्योंकि इस तरह के प्रोडक्ट्स में केमिकल्स ज्यादा होते हैं जो लिप्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। 

Read Next

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 फेस पैक, लौट आएगा खोया निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version