Apple Sooji Halwa For Babies: अगर आप एक मां है तो आपको अक्सर कंफ्यूजन रहती होगी कि बच्चों को क्या खिलाएं या क्या नहीं। खासकर जब बच्चा 1 साल से भी छोटा हो। इस दौरान बच्चे के दांत नहीं निकले होते हैं, जिस कारण बच्चे को ठोस पदार्थ देने की मनाही होती। वहीं इस उम्र के दौरान बच्चों की पाचन क्रिया भी बेहद कमजोर होती है जिससे कुछ भी भारी खिलाना बच्चे के पाचन तंत्र को नुकसान कर सकता है। इसलिए इस दौरान बच्चे को ऐसी डाइट देनी चाहिए, जिसमें सभी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो। इसके साथ ही किसी भी चीज का सेवन बच्चे के लिए नुकसानदायक न हो। इस विषय पर गौर करते हुए पीडियाट्रिशियन डॉ अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होनें बच्चों के सेब और सूजी के हलवे की रेसिपी और फायदो पर बात की है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जाने इस बारे में।
बच्चों के लिए सेब और सूजी का हलवा कैसे बनाएं- How To Make Apple Sooji Halwa For Babies
सामग्री
सेब - 1
सूजी - 2 चम्मच
देसी घी - 1 चम्मच
बादाम का पाउडर - 1 चम्मच
इसे भी पढ़े- डायटीशियन से जानें बच्चों को सेब खिलाने के फायदे और सही तरीका
बनाने की विधि
- एक सेब छीलकर बड़े टूकड़ो में काट लें और इसे उबालने के लिए रख दें।
- दूसरे स्टेप में 2 चम्मच सूजी को हल्की आंच पर भून लें और इसे 2 कप उबले पानी में डाल दें।
- सूजी को लगातार चलाते रहे जिससे इसमें गाठे न पड़े। इसके साथ ही इसमें बादाम का पाउडर भी भूनकर डालें।
- उबले हुए सेब को ठंडा करे और इसे मिक्सी में पीसकर इसकी प्यूरी तैयार कर लें।
- इस प्यूरी को भी सूजी के घोल में मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं। हलवा इस प्रकार तैयार करे कि यह बहुत ज्यादा पतला या गाढा न रहे।
- हलवा हल्का ठंडा करे और बच्चे को चम्मच की मदद से खिलाएं।
बच्चों के लिए सेब और सूजी के हलवे के फायदे- Benefits of Apple Sooji Halwa For Babies
सूजी और सेब के हलवे की यह हेल्दी रेसिपी बच्चों को बेहद पसंद आने वाली है। इसके साथ ही यह बच्चे का पाचन स्वस्थ बनाने में भी फायदेमंद हो सकती है।
सूजी में आयरन की अधिक मात्रा होती है जो बच्चों को एनिमिया होने का खतरा नहीं होने देगी। इसके साथ ही इसमें फास्फोरस और मैग्निशियम भी ज्यादा मात्रा में पाए गए हैं, जो नर्वस सिस्टम ओर बोन हेल्थ को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। वहीं इसमें पाए जाने वाला सेलेनियम बच्चों की इम्यूनिटी बेहतर बनाने और इन्फेक्शन के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है। इस रेसिपी में सेब का इस्तेमाल भी किया गया है, जो बच्चों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। सेब में पाए जानें आवश्यक गुण बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक माने जाते हैं।
इसे भी पढ़े- कैसे तैयार होती है सूजी और क्या ये वाकई मैदे से ज्यादा हेल्दी है? जानें सूजी खाने के फायदे और नुकसान
बच्चों के लिए सेब और सूजी का हलवा एक बेहतर मील पैदा हो सकता है। लेकिन अगर बच्चा किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहा है, तो इसका सेवन कराने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
यहां देखे पोस्ट -
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version