Doctor Verified

Soaked Anjeer Benefits: पानी में भीगे अंजीर या दूध में भीगे अंजीर, क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Soaked Anjeer Benefits: सेहतमंद रहने के लिए आप अंजीर को भिगोकर खा सकते हैं। जानें, अंजीर को दूध में भिगोकर खाएं या पानी में-
  • SHARE
  • FOLLOW
Soaked Anjeer Benefits: पानी में भीगे अंजीर या दूध में भीगे अंजीर, क्या है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें


Anjeer Soaked in Milk or Water: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। ऐसे में कोई बादाम, काजू, किशमिश तो कोई अखरोट का सेवन करता है। इसके अलावा, अंजीर खाना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अंजीर भी एक ड्राई फ्रूट है, जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। आपको बता दें कि अंजीर में प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंजीर में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के भी होते हैं। अंजीर खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। अंजीर हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। अगर आप रोजाना अंजीर का सेवन करेंगे, तो पाचन-तंत्र में सुधार होगा। अंजीर गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। अक्सर लोग अंजीर का सेवन सीधे तौर पर करते हैं। इसके अलावा, कोई अंजीर को भिगोकर खाना भी पसंद करता है। ऐसे में आप अंजीर को दूध या पानी में भिगोकर खा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि अंजीर को दूध में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या पानी में? जानते हैं इस बारे में आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से-

fig soaked in water

अंजीर को पानी में भिगोकर खाने के फायदे- Anjeer Soaked in Water Benefits in Hind

  • अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इससे कब्ज और अपच से छुटकारा मिलता है।
  • अंजीर में फाइबर होता है, जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अंजीर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • अंजीर में पोटैशियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करते हैं। पानी में भीगे अंजीर खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
  • पानी में भीगे अंजीर खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है। साथ ही, रक्त में वसा के स्तर में भी सुधार होता है। 
  • अंजीर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में अगर आप अंजीर को पानी में भिगोकर खाएंगे, तो इससे शरीर को सूजन कम होगी।
figs soaked in milk

अंजीर को दूध में भिगोकर खाने के फायदे- Anjeer Soaked in Milk Benefits in Hindi

  • जब अंजीर को दूध में भिगोकर खाया जाता है, तो इससे पोषक तत्वों में वृद्धि हो जाती है। 
  • दूध में भीगे अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। इन अंजीर को खाने से जोड़ों और हड्डियों के दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • दूध में भीगे अंजीर एनीमिया रोगियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। 
  • अंजीर को दूध में भिगोकर खाने से मांसपेशियों का विकास तेज होता है। इससे मसल्स गेन होती हैं और दर्द में आराम मिलता है। 
  • दूध में भीगे अंजीर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इससे आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं। 
  • अंजीर को दूध में भिगोकर खाने से खून की कमी पूरी होती है। इससे आपके हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा।

अंजीर को दूध में भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद है या पानी में?- Anjeer Soaked in Milk or Water

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं, "वैसे तो आप अंजीर को दूध या पानी, किसी में भी भिगोकर खा सकते हैं। दूध या पानी में भीगे हुए अंजीर खाने से आपको, अंजीर के सभी लाभ मिलेंगे। लेकिन अगर आप पानी में भीगे अंजीर खाएंगे, तो इससे सिर्फ अंजीर के ही पोषक तत्व मिलेंगे। जबकि दूध में भीगे अंजीर खाने से आपको, दूध के पोषक तत्व भी प्राप्त होंगे। क्योंकि रातभर अंजीर को दूध में भिगोकर रखने से, अंजीर दूध के पोषक तत्वों को भी अवशोषित कर लेता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि दूध में भीगे अंजीर खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। लेकिन आप चाहें तो अंजीर को पानी में भिगोकर भी सकते हैं।" 

Read Next

रात में खाना खाने के कितनी देर बाद दूध पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

Disclaimer