How to Get Relief from Menstrual Pain in Hindi: अनन्या पांडे अक्सर अपनी फिटनेस और दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। अनन्या फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। फिटनेस को लेकर आप किसी प्रकार का समझौता नहीं करती हैं। आमतौर पर भी वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने पीरियड्स को लेकर एक नया खुलासा किया है। उन्होंने मेंस्ट्रुएशन पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें स्कूल में पहली बार पीरियड्स आए थे। पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे सभी महिलाओं को होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने स्कूल में आए पीरियड्स के दिनों को याद करते हुए कहा कि उन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।
करना पड़ा था कई मुश्किलों का सामना
दरअसल, अनन्या महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए वे मासिक धर्म से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। इस बारे में बात करके उन्होंने मासिक धर्म के दौरान आई चुनौतियों का सामना करने पर बात की। अनन्या ने बताया कि स्कूल में पीरियड्स आने पर वे डर गई थीं, लेकिन घर पहुंचने पर मां और दादी ने इसे लेकर जश्न मनाया था। हालांकि, अब पीरियड्स को लेकर इतनी ज्यादा मुश्किलें नहीं होती हैं।
किस उम्र में आता है पहला पीरियड?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो पीरियड्स आने की सही उम्र 9 से 15 साल के बीच होती है। कुछ महिलाओं को 12 साल में तो कुछ को 9 साल में भी पीरियड्स आ सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं कि 9 से 15 साल के बीच इसकी कोई सटीक उम्र हो। पीरियड आने से पहले शरीर कई तरह के लक्षण देना शुरू कर देता है, जिन्हें देखकर आप आसानी से पीरियड्स का पता लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - पीरियड्स में होता है तेज दर्द, तो आराम पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए क्या करें?
- पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए आपको पेट पर गर्म पट्टी या गर्म बोतल रखनी चाहिए।
- इसके लिए आपको व्यायाम और योग का अभ्यास कर सकते हैं।
- ऐसे में आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए।
- ऐसी स्थिति में आप गुनगुना पानी पी सकती हैं।