
आंवला और शहद का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए इस कॉम्बिनेशन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। डाइजेशन को बेहतर करने के लिए आंवला और शहद का सेवन कर सकते हैं। गले की खराश को दूर करने के लिए आंवला और शहद अच्छा इलाज है। त्वचा रोग या एजिंग साइन्स को कम करने के लिए भी आप आंवला और शहद का सेवन कर सकते हैं। जानते हैं आंवला और शहद के कॉम्बिनेशन के फायदे और सेवन का तरीका।
आंवला और शहद का इस्तेमाल कैसे करें?
- आंवला रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होगा।
- त्वचा पर आंवला और शहद लगाने के लिए आंवला को सुखाकर पाउडर बना लें और शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। खुजली की समस्या का ये आसान इलाज है।
- खांसी और गले की खराश दूर करने के लिए आंवला पाउडर और शहद के साथ अदरक डालकर चाय बनाएं और पिएं।
- आंवला को सुखाकर उसकी कैंडी बनाएं और शहद मिलाकर खाएं। कफ या सांस फूलने की समस्या दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- कई बीमारियों के खतरे से आपको दूर रखने का काम करता है आंवला, पाचन तंत्र भी करता है मजबूत
आंवला और शहद के गुण
आंवला में कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, ऊर्जा, कॉर्ब्स, जिंक, कॉपर, पोटैशियम और फॉस्फोरस आदि गुण मौजूद होते हैं। वहीं शहद में फोलेट, सेलेनियम, सैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन बी6, विटामिन ए और विटामिन ई आदि गुण पाए जाते हैं।
1. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा
आंवला का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल होता है। आंवला में एमिनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहता है। शहद का सेवन करने से भी कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल होता है।
2. बालों के लिए फायदेमंद
शहद और आंवला का सेवन करना बालों के लिए फायदेमंद होता है। शहद और आंवला में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। आंवला पाउडर में शहद मिलाकर बालों में लगाने से बाल घने और मजबूत बनते हैं।
3. पाचन तंत्र मजबूत होगा
आंवला और शहद का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। बॉडी में एंटीबॉडी का निर्माण करने के लिए आंवला और शहद का मिश्रण फायदेमंद माना जाता है।
4. इम्यूनिटी बढ़ेगी
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप आंवला और शहद का सेवन फायदेमंद होता है। आंवला में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। शहद में विटामिन सी मौजूद होता है। इसके मिश्रण का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है।
5. इंफेक्शन का इलाज
आंवला और शहद का मिश्रण चेहरे पर लगाने से संक्रमण से छुटकारा मिलता है। 1 चम्मच आंवला पाउडर में 2 चम्मच शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से खुजली, रैशेज या इंफेक्शन के अन्य लक्षणों से छुटकारा मिलेगा।
आंवला और शहद का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version