अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने शेयर किए स्ट्रेस दूर करने के टिप्स, जानें खुश रहने के लिए क्या करें?

हाल ही में अमेजन कंपनी के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने स्ट्रेस को कम करने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने शेयर किए स्ट्रेस दूर करने के टिप्स, जानें खुश रहने के लिए क्या करें?


मेंटल हेल्थ एक बड़ी समस्या है, जिसे कई बार लोग काफी हल्के में ले लेते हैं। इसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए बड़ा खतरा भी साबित हो सकता है। आमतौर पर स्ट्रेस लेने को मेंटल हेल्थ बिगड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। हाल ही में जानी मानी कंपनी अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस ने स्ट्रेस को कम करने के लिए कुछ टिप्स शेयर की हैं। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

स्ट्रेस को पहचानना जरूरी 

मेंटल हेल्थ पर शेयर की गई वीडियो में सेप बेजोस ने कहा कि सबसे पहले स्ट्रेस को समझना और इसकी पहचान करना जरूरी है। 59 वर्षीय बेजोस के मुताबिक जब आपको किसी चीज से परेशानी होने लगे या फिर लगे कि इससे मुझे स्ट्रेस हो रहा है तो यह स्ट्रेस का एक वार्निंग फ्लैग हो सकता है। इसी स्थिति में हमें एक्शन लेना जरूरी होता है। इसे नजरअंदाज करने से स्थिति और खराब हो सकती है और स्ट्रेस बढ़ सकता है। 

स्ट्रेस पर काम करना जरूरी 

बेजोफ ने बताया कि उनके जीवन में भी स्ट्रेस की स्थिति आई थी, जब उन्हें भी अन्य लोगों की तरह ही परेशानियां होती थीं, लेकिन वे इससे डरे नहीं और डटकर स्ट्रेस का सामना किया। बेजोफ की मानें तो स्ट्रेस को खुदपर हावी नहीं होने दें। बेजोफ ने बताया कि स्ट्रेस स्थितियों को नजरअंदाज करने से आता है। यह एक बड़ी गलती है, जो अधिकांश लोगों द्वारा की जाती है। स्ट्रेस का अनुभव होने लगे तो उसी समय आपको सबसे पहले स्ट्रेस देने वाली समस्या का निवारण करना चाहिए न कि उसे नजरअंदाज करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - ज्यादा तनाव के कारण शरीर में हो सकती है इन 7 पोषक तत्वों की कमी, डॉक्टर से जानें इनके बारे में

स्ट्रेस होने पर क्या करना चाहिए? 

  • स्ट्रेस बढ़ने पर सबसे पहले आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होती है। 
  • ऐसी स्थिति होने पर अकेले रहने के बजाय लोगों से बातचीत करें और अपने सोशल नेटवर्क को बढ़ाएं। 
  • स्ट्रेस से बचने या फिर स्ट्रेस बढ़ने पर डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। ऐसे में हेल्दी चीजें ही खाएं। 
  • इसके लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेने के साथ ही भरपूर आराम करें। 
  • स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए नियमित तौर पर योग और मेडिटेशन करनी चाहिए। 

 

Read Next

Covid Cases In India: भारत में एक दिन में सामने आए कोरोना के 529 नए मामले, जानें इससे जुड़े लेटेस्ट अपडेट

Disclaimer