
Aloe vera and Potato Juice for Face: एलोवेरा विटामिन ए, सी और ई का अच्छा सोर्स है। वहीं, आलू के रस में आयरन, विटामिन सी, फॉस्फोरस और पोटैशियम होते हैं। एलोवेरा और आलू दोनों ही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, एलोवेरा और आलू को स्किन के लिए भी लाभकारी माना जाता है। एलोवेरा और आलू में मौजूद गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग चेहरे पर एलोवेरा लगाते ही हैं। लेकिन आप चाहें तो एलोवेरा में आलू का रस मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे के झुर्रियों, फाइन लाइंस और डार्क सर्कल्स से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, एलोवेरा और आलू के रस से दाग-धब्बे भी ठीक हो सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस लगाने के फायदे-
चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस लगाने के फायदे- Aloevera and Potato Juice Benefits for Face
1. एजिंग के लक्षण कम करे
अगर आपके चेहरे पर कम उम्र ही झुर्रियां और फाइन लाइंस हो गई हैं, तो आप एलोवेरा और आलू का रस लगा सकते हैं। एलोवेरा और आलू का रस एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा और आलू के रस को लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आलू का रस कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके जिनसे बढ़ेगी चमक और आएगा निखार
2. डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिलाए
चेहरे के डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा और आलू के रस को एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। आलू के रस में राइबोफ्लेविन और विटामिन बी होते हैं। ये चेहरे के दाग-धब्बों को मिटाने और स्किन टोन में सुधार कर सकते हैं।
3. सनबर्न ठीक करे
अगर चेहरे पर सनबर्न हो गया है, तो आप एलोवेरा और आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में कूलिंग गुण होते हैं, जो सनबर्न को ठीक करने में मदद करते हैं। एलोवेरा त्वचा में नमी बनाए रखता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस लगाएंगे, तो इससे चेहरे को सनबर्न से बचाया जा सकता है।
4. पिग्मेंटेशन कम करे
आलू में एजेलेइक एसिड कंपाउड होते हैं, जो चेहरे के काले धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। अगर आप चेहरे पर एलोवेरा और आलू के रस को सप्ताह में 2-3 बार लगाएंगे, तो इससे धब्बों को कम किया जा सकता है। एलोवेरा और आलू का रस हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम कर सकता है।
5. त्वचा को मॉइश्चराइज करे
चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस लगाने से त्वचा को मॉइश्चराइज किया जा सकता है। एलोवेरा में मौजूद गुण त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इससे त्वचा मुलायम और कोमल बन सकती है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस कैसे लगाएं?- How to Use Aloevera and Potato Juice on Face
आप चेहरे पर एलोवेरा और आलू का रस एक साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को चेहरे पर लगा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version