
Ajwain And Mustard Oil To Control Hair Fall: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से लोगों में हेयर फॉल की समस्या तेजी से बढ़ी है। बाल झड़ने के पीछे असंतुलित खानपान, बहुत ज्यादा तनाव और खराब जीवनशैली के अलावा कई अन्य कारण भी जिम्मेदार होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय अपनाते हैं। मार्केट में भी आज के समय में कई ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो हेयर फॉल को रोकने का दावा करते हैं। लेकिन इनका इस्तेमाल करने से आपको कई नुकसान भी पहुंच सकते हैं। हेयर फॉल की समयसा से छुटकारा पाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के बजाय अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और वहीं सरसों का तेल भी तमाम गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं बाल झड़ने की समस्या में अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
झड़ते बालों के लिए अजवाइन और सरसों का तेल के फायदे- Ajwain And Mustard Oil Benefits For Hair
बालों के लिए अजवाइन और सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ बाल झड़ने की समस्या में फायदा मिलता है बल्कि बालों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को दूर करने में भी इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल से बालों और स्कैल्प की मालिश करने से आपके बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और स्कैल्प हेल्दी रहता है। अजवाइन और सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आपके बालों को ये फायदे मिलते हैं-
बाल झड़ने की समस्या में फायदेमंद
बाल झड़ने की समस्या आज के समय में बहुत कॉमन है। इस समस्या से कम उम्र के लोग भी ग्रसित हैं। अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से आपके बालों को पर्याप्त पोषण मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके स्कैल्प के बंद स्किन पोर्स को खोलने में मदद मिलती है और बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें: झड़ते बालों (हेयर फॉल) से छुटकारा पाना है तो आज से अपनाएं ये 7 आदतें, जल्द दूर होगी समस्या
बालों को मजबूत बनाए
बालों की ग्रोथ बढ़ाने और मजबूती देने के लिए अजवाइन और सरसों का तेल बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद गुण बालों के विकास में मदद करते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार बालों में अजवाइन और सरसों का तेल लगाने से आपको फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: रात में सोने से पहले बालों को कंघी करने से मिलते हैं ये फायदे
बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाए
बालों को बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने के लिए भी अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन और सरसों के तेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बालों को इन इन्फेक्शन से बचाने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।
बालों में कैसे करें अजवाइन और सरसों के तेल का इस्तेमाल?
बालों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सरसों का तेल और अजवाइन बहुत फायदेमंद होता है। इसे तैयार करने के लिए आप सबसे पहले सरसों का तेल लें और इसमें दो से तीन चम्मच अजवाइन मिलाकर अच्छी तरह से पका लें। अब इस तेल को छानकर रख लें और सप्ताह में दो बार बालों और स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं।
(Image Courtesy: Freepik.com)