
पैदा होने से लेकर मरने तक, हर इंसान उम्र के अलग-अलग फेज से गुजरता है। इन तमाम फेज के नाम भी अलग-अलग होते हैं जैसे बचपन, किशोरावस्था, जवानी, बुढ़ापा और बुजुर्ग हो जाना। हाल ही में आई स्टडी ने उम्र के इसी फेज को 5 अलग-अलग हिस्साों में बांटा है और लगभग 9 टर्निंग प्वाइंट्स बताए हैं। इस रिसर्च में 4 हजार से ज्यादा लोगों को लिया गया था और उन पर 90 की उम्र तक शोध किया गया था। इसके अलावा ब्रेन सेल्स कैसे-कैसे अपना रूप बदलते हैं और किस उम्र में इसकी स्थिति कैसी होती है इस स्टडी में इस बारे में विस्तार से बताया गया है।
इस पेज पर:-
क्या है ये स्टडी?
ये शोध कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं (University of Cambridge) ने किया है। इस शोध के लिए 90 वर्ष तक की आयु के लगभग 4,000 लोगों के मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संबंधों को दर्शाने के लिए स्कैन किए गए। वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि हमारा मस्तिष्क जीवन में पांच अलग-अलग चरणों (Five Distinct Eras of Human Brain Aging) से गुजरता है, जिनमें नौ, 32, 66 और 83 वर्ष की आयु में महत्वपूर्ण मोड़ आते हैं। इस शोध में बताया गया है कि बचपन की मस्तिष्क "टोपोलॉजी" जन्म से लेकर नौ साल की उम्र के एक महत्वपूर्ण मोड़ तक चलती है, जब यह किशोरावस्था में प्रवेश करता है तो 32 साल की उम्र तक चलता है। हमारे शुरुआती तीसवें दशक में मस्तिष्क की तंत्रिका संरचना वयस्क अवस्था में बदल जाती है। यह सबसे लंबा दौर है, जो तीन दशकों से भी ज्यादा समय तक चलता है। 66 साल की उम्र के आसपास एक तीसरा महत्वपूर्ण मोड़ मस्तिष्क संरचना के वृद्धावस्था चरण की शुरुआत का प्रतीक है। फिर बुजुर्गों वाला ब्रेन लगभग 83 साल की उम्र में आकार लेता है।
जन्म से बुढ़ापे तक दिमाग का सफर
| जन्म से बुढ़ापे तक दिमाग का सफर | Five Distinct Eras of Human Brain Aging |
| बचपन की उम्र (Childhood Age) | बचपन से लेकर 9 साल की उम्र तक |
| किशोरावस्था (Adolescence age) | 9 से 32 की उम्र तक |
| जवानी कब तक रहती है (Adulthood age) | 32 से 66 की उम्र तक |
| बुढ़ापा कौन सी उम्र में आता है (Early aging) | 66 से 83 की उम्र तक |
| बुजुर्ग की उम्र कितनी होती है (late aging) | 83 के बाद |
1. बचपन का मस्तिष्क (बचपन से 9 साल की उम्र तक)
शैशवावस्था से लेकर बचपन तक, हमारे मस्तिष्क का नेटवर्क और न्यूरॉन्स के बीच संबंध एक जैसा रहता है। पूरे मस्तिष्क में, जन्म से लेकर लगभग 9 वर्ष की आयु तक, कनेक्शन एक ही पैटर्न रहता है। इस बीच, धूसर और श्वेत पदार्थ का आयतन तेजी से बढ़ता है, जिससे कॉर्टिकल मोटाई स्थिर हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें- हेल्दी ब्रेन के लिए जरूरी है लोगों से मिलना-जुलना, डॉक्टर ने खुद बताया है सोशल एक्टिव रहने के फायदे
2. किशोरावस्था (9 से 32 उम्र तक)
किशोरावस्था ,नौ साल की उम्र से अचानक बदलाव आना शुरू हो जाता है जब मस्तिष्क के कनेक्शन एक बेहद कुशल दौर से गुजरते हैं। यह एक बहुत बड़ा बदलाव बताया गया है। यह वह समय भी है जब मानसिक स्वास्थ्य विकारों के शुरू होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। पहले इसे किशोरावस्था तक ही सीमित माना जाता था, लेकिन तंत्रिका विज्ञान ने सुझाव दिया कि यह आपके 20 और अब 30 के दशक की शुरुआत तक जारी रहता है और 32 तक ये चलता है।

3. जवानी कब तक रहती है (32 से 66 तक)
किशोरावस्था के बाद मस्तिष्क के लिए स्थिरता का दौर आता है क्योंकि यह अपने सबसे लंबे, तीन दशकों तक चलने वाले युग में प्रवेश करता है। इस दौरान पहले की तुलना में बदलाव धीमा होता है, लेकिन यहां हम मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार को उलटते हुए देखते हैं।
4. बुढ़ापा कौन सी उम्र में आता है (66 वर्ष से 83)
66 की उम्र में बुढ़ापे की शुरुआत होती है लेकिन यह कोई अचानक और अप्रत्याशित गिरावट नहीं है। इसमें मस्तिष्क में कनेक्शन के पैटर्न में बदलाव होते हैं। एक पूरे मस्तिष्क के रूप में समन्वय करने के बजाय, यह अंग तेजी से उन क्षेत्रों में विभाजित हो जाता है जो एक साथ मिलकर काम करते हैं। हालांकि, यही वह उम्र भी है जब मनोभ्रंश और हाई बीपी, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, दिखाई देने लगते हैं।
यह भी पढ़ें- बुढ़ापे में हो रही है हड्डियां कमजोर तो डाइट में शामिल करें काली किशमिश, जानें फायदे और खाने के सही तरीका
5. बुजुर्ग किसे कहते हैं (83 के बाद)
83 वर्ष की आयु में, हम अंतिम चरण में प्रवेश करते हैं। हालांकि, स्टडी में अन्य समूहों की तुलना में कम डेटा उपलब्ध है क्योंकि स्कैन करने के लिए स्वस्थ मस्तिष्कों को ढूंढना अधिक चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, इस उम्र में ब्रेन सेल्स में काफी बदलाव आते हैं और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ता है।
इस प्रकार से उम्र बदलने के साथ आपके ब्रेन में आप कई प्रकार के बदलाव देख सकते हैं। हालांकि, इस नए एज स्टडी के साथ काफी कुछ बदल गया है और इस तरह अगर आप 33 के नहीं हुए हैं तो खुद को किशोर या जवान कह सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
Read Next
Smriti Mandhana के पापा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, जानें हार्ट अटैक के बाद कैसे रखें मरीज का ध्यान
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 26, 2025 13:09 IST
Published By : Pallavi Kumari