
अगर आप भी घर पर बिना जिम जाएं और बिना उपकरण अपने एब्स का निर्माण करना चाहते हैं तो इन आसान एक्सरसाइज को आज ही अपनाएं।
पुरुष ही नहीं महिलाओं में भी आजकल तेजी से एब्स बनाने का शौक बढ़ता जा रहा है, ये सिर्फ फिटनेस के शौकीन महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि जो पहली बार फिटनेस की शुरुआत करती है उनके लिए भी ये एक नया लक्ष्य बनता जा रहा है। लेकिन उन महिलाओं में कुछ महिलाएं अपने एब्स को घर पर बनाने के लिए ही कई कोशिशें करती रहती हैं और जिम जाने से बचती हैं। इसके लिए उन्हें ये समझना बहुत मुश्किल होता है कि वो घर पर कैसे अपने सिक्स पैक एब्स तैयार करें। लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि अब आप आसानी से कुछ एक्सरसाइज के साथ ही बिना जिम जाए अपने सिक्स पैक एब्स का निर्माण कर सकते हैं। जी हां, हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से अपने एब्स का निर्माण कर सकते हैं।
क्रंच
क्रंच एक्सरसाइज एक ऐसी आसान एक्सरसाइज है जिसे कोई भी आसानी से कर सकता है, महिलाओं के लिए ये इसलिए भी ज्यादा बेहतर मानी जाती है कि वो बिना किसी उपकरण के साथ इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके पेट के हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ उन्हें एक बेहतर शेप देने की कोशिश करती है। इसको आसानी से करने के लिए आप जमीन पर मैट के ऊपर अपनी पीठ के बल लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़ते हुए उन्हें पंजों के सहारे खड़ा कर लें और अपने दोनों हाथों को सिर के नीचे से पकड़ लें। इसके बाद आप अपनी पीठ को जमीन पर रखते हुए गर्दन को पेट तक उठाने की कोशिश करें। इस प्रक्रिया को आप करीब 10 से 15 बार जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: रूटीन एक्सरसाइज से हो गए हैं बोर तो इसमें जोड़ें डांस का फन, जानें किस डांस से होती है कितनी कैलोरी बर्न
बाइ-साइकिल क्रंचेस
बाइ-साइकिल क्रंचेस भी आपके एब्स का निर्माण करने के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जिसे आप आसानी से कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज आपके क्वाड्रिसेप्स और हैमस्ट्रिंग पर काम कर उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसको करने के लिए आप जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं, फिर अपने हाथों को सिर के पीछे से पकड़ते हुए अपने पैरों को ऊपर हवा में रखें। इसके बाद आप अपनी गर्दन को ऊपर उठाते हुए अपने दोनों पैर से हवा में साइकिल चलाएं। इसे आप शुरुआत में 10 बार जरूर करें फिर बार में करीब 25 बार करने की कोशिश करें।
लेग रेज
एब्स बनाने के साथ अपनी लोअर बॉडी को मजबूत बनाने और चर्बी को घटाने के लिए आप लेग रेज का सहारा ले सकती हैं। ये आपके लिए शुरुआती दौर में थोड़ा मुश्किल भरा जरूर हो सकता है लेकिन ये आपके लिए बहुत फायदेमंद है। इसेक लिए आप जमीन पर लेट जाएं और अपने दोनों हाथों को बगल में अच्छी तरह से फैलाते हुए रिलेक्स करें। इसके बाद आप अपने पैरों को बिलकुल सीधा उठाते हुए छत की ओर सीधा करने की कोशिश करें। कुछ देर इस स्थिति में रुकते हुए वापस पहले वाली स्थिति में आएं वो भी बहुत आराम से। इसे आप 10 से 15 बार रोजाना जरूर करें।
इसे भी पढ़ें: कमर दर्द के लिए कौन सी कसरत अच्छी हैं व कौन सी बुरी?
प्लैंक
अपने कोर को मजबूत, एब्स का निर्माण करने और बैक में सुधार करने के लिए प्लैंक एक अच्छा विकल्प है। ये आपके पेट समेत ज्यादातर बॉडी पर काम करता है जैसे कंधे, पेट, पीठ, पैर और कूल्हे की मांसपेशियां। इसको अपनाने के लिए आप अपनी हथेलियों के सहारे जमीन पर लेट जाएं, ध्यान रहे आप जमीन से थोड़ा ऊपर ही रहें। अब आप अपने पैरों को पीछे की ओर फैलाते हुए उन्हें सीधा रखें। कुछ सेकेंड आप इस स्थिति में ही रहें फिर आप पहले वाली सामान्य स्थिति पर आ जाएं। इसे आप आराम-आराम से करीब 3 से 5 बार दोहराएं।
Read Articles on Diet And Fitness in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।