बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें इंफेक्शन के कारण सोमवार को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहनाज अपनी आने वाली फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रमोशन करने के दौरान बीमार हो गईं।
इंफेक्शन के चलते हुईं अस्पताल में भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शहनाज गिल को इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। लाइव सेशन में आकर शहनाज कहती हैं, 'मैंने सैंडविच खाया था, जिसके बाद मेरी तबियत बिगड़ने लगी।' शहनाज ने फैंस को हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई थी। हालांकि, उनकी तबियत पहले से बेहतर है। फैंस भी उनके जल्दी ठीक उनके का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग' की प्रोड्यूसर रिया कपूर और अनिल कपूर भी उनका हेल्थ अपडेट लेने अस्पताल पहुंचे।
इसे भी पढ़ें - प्लेटलेट्स गिरने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे क्रिकेटर शुभमन गिल, जानें डिस्चार्ज होने के बाद हेल्थ अपडेट
फूड पॉइजनिंग से बचने के तरीके
- फूड पॉइजनिंग के लिए बासी या फिर पुराना खाना खाने से बचें।
- इसके लिए खाने को फ्रिज में लंबे समय तक रखने से परहेज करें। लंबे समय तक रहने से कई बार इसमें बैक्टीरिया लग सकते हैं।
- फास्ट और प्रोसेस्ड फूड खाने से परहेज करें। इससे फूड पॉइजनिंग होने का अधिक खतरा रहता है।
- कुछ भी खाने से पहले हाथों को अच्छे से साबुन से धोएं।
- इसके लिए कोशिश करें कि खाने को ताजा बनाकर ही खाएं।

फूड पॉइजनिंग होने पर अपनाएं ये टिप्स
- अगर आपको भी शहनाज गिल की तरह गलत खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग हो गई है तो ऐसे में इन तरीकों को अपना सकते हैं।
- फूड पॉइजनिंग होने पर मैदा, जंक फूड या फिर तली-भुनी चीजें खाने से पूरी तरह से परहेज करें।
- इस दौरान मसाले या फिर ज्यादा गर्म तरल पदार्थ पीने से भी बचें।
- इसके लिए अदरक का रस पिएं। यह संक्रमण कम करने में मददगार साबित होता है।
- पानी या फिर अन्य तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। इस दौरान खिचड़ी, दलिया आदि जैसी हल्की चीजें खाएं।