प्लेटलेट्स गिरने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे क्रिकेटर शुभमन गिल, जानें डिस्चार्ज होने के बाद हेल्थ अपडेट

पिछले हफ्ते क्रिकेटर शुभमन गिल को डेंगू हो गया था, जिसके बाद उनकी प्लेटलेट्स में गिरावट आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  
  • SHARE
  • FOLLOW
प्लेटलेट्स गिरने पर अस्पताल में भर्ती हुए थे क्रिकेटर शुभमन गिल, जानें डिस्चार्ज होने के बाद हेल्थ अपडेट


भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल पिछले हफ्ते डेंगू के शिकार हुए थे, जिसके बाद उनकी प्लेटलेट्स में गिरावट आ गई थी। जिसके चलते उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद उन्हें डिसचार्ज कर दिया गया है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

शुभमन गिल हुए डेंगू का शिकार 

पिछले हफ्ते डेंगू होने के बाद शुभमन की प्लेटलेट्स में अचानक गिरावट दर्ज की गई थी। सूत्रों की मानें तो उनका प्लेटलेट काउंट गिरकर 70 हजार पहुंच गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि प्लेटलेट्स एक लाख के पार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - Dengue Fever: डेंगू बुखार नॉर्मल बुखार से कैसे अलग है? इन लक्षणों से करें पहचान

तबियत में फिलहाल सुधार 

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शुभमन की तबियत में फिलहाल सुधार है। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे रिकवरी फेज में हैं। उन्हें 9 अक्टूबर को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। जिसके बाद वे होटल लौट चुके हैं। अभी हालत पूरी तरह स्थिर नहीं होने के चलते उन्हें होटल में भी नियमित ग्लूकोज और दवाएं दी जा रही हैं। ऐसे में उनके लिए लिए वर्ल्ड कप खेलना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया है। फैंस को उनके जल्दी पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार है।

subhman

प्लेटलेट्स बढ़ाने के तरीके 

  • डेंगू होने पर सबसे पहले प्लेटलेट काउंट घटने लगती है। जिसे बढ़ाना बेहद जरूरी होता है। 
  • प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में कीवी और पपीते के पत्तों के रस को शामिल करें। 
  • इसके लिए आप कीवी और अनार का भी सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए पालक, केल और अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें। 
  • प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए तरल पदार्थों पर जोर दें। ऐसे में जूस, पानी या फिर नारियल पानी आदि पिएं। 
  • प्लेटलेट काउंट घटने पर पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

इन रेयर डिजीज का सामना कर चुके हैं ये 4 क्रिकेटर्स, जानें कैसे करा खुद को मैनेज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version