Weight Loss Transformation: आपको ‘कॉमेडी सर्कस’ की छोटी 'गंगूबाई' तो याद ही होगी। नटखट और गोल-मटोल दिखने के कारण, वह सभी को प्यारी थी। जब भी हम सलोनी डैनी को याद करते हैं, तो उनकी गंगूबाई वाली तस्वीर, आंखों के सामने आ जाती है। गंगूबाई के लुक में, सलोनी जूड़ा बनाकर, लाल बॉर्डर की साड़ी में नजर आती थीं। उनके भोलेपन को, लोगों ने खूब पसंद किया है। इस किरदार से फेमस हुई सलोनी डैनी को लोग आज भी छोटी और प्यारी सी गंगू के रूप में याद करते हैं। लेकिन आजकल सलोनी अपने नए अवतार को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल सलोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर, गोवा वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। सलोनी को बिकिनी में देखकर, फैंस काफी हैरान हैं। सलोनी का नया लुक, उनके पुराने अंदाज से बिल्कुल अलग है। हेल्दी से फिट बनने के लिए सलोनी ने 22 किलो वजन घटाया है। ओनलीमायहेल्थ की फैट टू फिट सीरीज में आज हम जानेंगे टीवी एक्ट्रेस सलोनी डैनी की वेट लॉस (Saloni Daini Weight Loss) ट्रॉन्सफॉर्मेशन स्टोरी।
लापरवाही के कारण 80 किलो हो गया था वजन
सलोनी एक समय पर जंक फूड की शौकीन थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि वह खाने को देखकर, खूद को कंट्रोल नहीं कर पाती थीं। सलोनी को बटर चिकन, मोमोज, केक और अन्य जंक फूड खाने का शौक था। एक दिन अचानक सलोनी ने अपने गोल चेहरे पर गौर किया। लगातार अनहेल्दी खाने के कारण, उनका वजन 80 किलो हो गया था। कोरोना काल में ही, सलोनी ने तय किया कि अब वजन घटाना ही सही विकल्प है।
फिट होने के लिए जंक फूड छोड़ दिया
एक इंटरव्यू में सलोनी ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन में सेहत के प्रति ध्यान दिया। इस दौरान उन्होंने जंक फूड का सेवन बिल्कुल नहीं किया। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज पर फोकस बढ़ाया और 22 किलो वजन घटा लिया। इस समय सलोनी, 58 किलो की हैं। वजन घटाकर अब सलोनी, पहले से ज्यादा फिट और ग्लैमरस नजर आती हैं। सलोनी को, बिकिनी में देखना, उनके फैंस के लिए एक नया अनुभव रहा। सलोनी के नए लुक को देखकर, लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की है। सलोनी, इन दिनों एक्टिंग करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ का लुत्फ उठा रही हैं।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें- Padmavat के एक्टर Saarrh Kkashyap थे कभी मोटापे का शिकार, 3 महीने में ऐसे घटाया 50 Kg वजन
वीडियो में नजर आया वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन
अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करने के लिए, सलोनी ने फैंस के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में, सलोनी ने अब तक शरीर में हुए बदलावों को साझा किया है। अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल जीत चुकीं सलोनी डैनी ने कॉमेडी शो के अलावा, हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2007 में फिल्म दम काटा से, सलोनी ने फिल्मों में डेब्यू किया था। इन दिनों, सलोनी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। इंस्टाग्राम पर सलोनी के 2 लाख, 96 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version