फैट से फ‍िट बने नील न‍ित‍िन मुकेश, फैन्‍स को पसंद आया उनका नया लुक

Weight Loss Transformation: नील न‍ित‍िन मुकेश ने वेट लॉस ट्रॉन्‍सफॉर्मेशन से अपने फैन्‍स को चौंका द‍िया है। जानते हैं उनकी वेट लॉस जर्नी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
फैट से फ‍िट बने नील न‍ित‍िन मुकेश, फैन्‍स को पसंद आया उनका नया लुक


Neil Nitin Mukesh Weight Loss Transformation: बॉलीवुड के एक्‍टर न‍ील न‍ित‍िन मुकेश एक बार फ‍िर चर्चा में है। सोशल मीड‍िया पर उनका नया लुक चर्चा में है। अपने नए लुक में नील बेहद फ‍िट नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी एब्‍स और बॉडी मसल्‍स काब‍िले तारीफ है। नील ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जर‍िए फैन्‍स के साथ वेट लॉस ट्रॉन्‍सफॉर्मेशन शेयर क‍िया है  ज‍िसमें नील ने वजन घटाने से पहले और बाद की तस्‍वीरें शेयर की हैं। नील को उनके नए लुक के ल‍िए ढेरों कमेंट्स म‍िल रहे हैं। आप भी जानें नील की वेट लॉस जर्नी के बारे में। 

neil nitin mukesh weight loss transformation

बढ़ते वजन के कारण ट्रोल हुए नील 

आपको बता दें नील ने ये बात खुद कबूली है क‍ि बढ़ते वजन के कारण उन्‍हें सोशल मीड‍िया पर जमकर ट्रोल क‍िया जाता रहा है। इससे वो भी काफी प्रेशर में आ जाते हैं। नील ने अपनी पोस्‍ट में ल‍िखा है क‍ि जब भी वे वेट गेन की तरफ बढ़ते हैं लोग उनका मजाक बनाते हैं। ऐसा करना सही नहीं है लेक‍िन मैं खुद कई बार इसका श‍िकार होता रहा हूं।

इसे भी पढ़ें- नील नितिन मुकेश: आपके आत्‍मविश्‍वास को बढ़ाती है फिटनेस  

लोगों को भाया नील का नया लुक 

नील का वजन अचानक बढ़ जाने के कारण उन्‍हें लोगों की नफरत का सामना करना पड़ा था। लेक‍िन अब वही लोग नील की तारीफ कर रहे हैं। नील न‍ित‍िन मुकेश के वेट लॉस ट्रॉन्‍सफॉर्मेशन को लोग भी खूब सराह रहे हैं। एक यूजर ने उनकी पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए ल‍िखा है प्रेरणादायक वहीं दूसरे यूजर ने ल‍िखा है कड़ी मेहनत का फल। आपको बता दें क‍ि इस समय नील अपनी फैम‍िली के साथ समय ब‍िता रहे हैं और इस साल वो अपनी नई फ‍िल्‍म के जर‍िए बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।   

फ‍िल्‍म के ल‍िए बढ़ाया था वजन 

नील न‍ित‍िन मुकेश ने अपनी पोस्‍ट में ल‍िखा है क‍ि एक्‍टर के रूप में हमें अलग-अलग क‍िरदारों में ढलना होता है। मैंने एक क‍िरदार को न‍िभाने के ल‍िए वजन बढ़ाया था। हालांक‍ि उस समय मुझे पता नहीं था क‍ि वजन घटाना इतना मुश्‍क‍िल काम है। मैंने फ‍िर भी ह‍िम्‍मत नहीं हारी और कोश‍िश करता रहा। कुछ लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया और मेरे फैसले पर सवाल खड़े क‍िए वहीं कुछ लोगों ने मुझे वेट लॉस करने के ल‍िए ह‍िम्‍मत बांधी।   

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh)

नील न‍ित‍िन मुकेश ने कैसे घटाया वजन?

नील ने वजन घटाने का कोई खास प्‍लान शेयर नहीं क‍िया है, लेक‍िन उन्‍हें कई बार ज‍िम के बार स्‍पॉट क‍िया जाता रहा है। मीड‍िया को पहले द‍िए इंटरव्‍यू में नील ने बताया है क‍ि वो कॉर्ड‍ियो और सर्कि‍ट ट्रेन‍िंग करते हैं। डाइट में मामले में नील इतना सख्‍त नहीं है। उन्‍हें मीठा खाना पसंद है लेक‍िन वो अपनी पसंदीदा ड‍िश की थोड़ी मात्रा का ही सेवन करते हैं।  

बचपन से एक्‍टर बनना चाहते थे नील   

नील न‍ित‍िन मुकेश का नाम लता मंगेशकर ने रखा था। अंतर‍िक्ष यात्री नील ऑर्मस्‍ट्रांग के नाम पर ही नील का नाम रखा गया है। बचपन से ही नील का सपना था क‍ि वो फि‍ल्‍मों में आएं। नील ने 7 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में काम क‍िया है। साल 2007 में फ‍िल्‍म जॉनी गद्दार से नील ने फ‍िल्‍म कर‍ियर की शुरुआत की है।

ये थी नील न‍ित‍िन मुकेश की वेट लॉस जर्नी। ये लेख आपको कैसा लगा ये हमें जरूर बताएं। लेख को शेयर करना न भूलें।             

Read Next

मकरंद तायड़े ने स‍िंपल डाइट से घटाया 21 क‍िलो वजन, जानें उनका वेट लॉस प्‍लान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version