
Healthy Activities for Adults: सर्दियों में हर किसी को रजाई में दुबककर लेटे रहना पसंद होता है। कई लोग पूरे दिन आलस्य के साथ बिता देते हैं। कुछ तो पूरा दिन किसी सोच में डुबे रहते हैं और दिन बीत जाता है। एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए आर्थिक स्थिति और सेहत का मजबूत रहना जरूरी है। इन दोनों के लिए एक स्वस्थ्य जीवनशैली होनी चाहिए। जीवनशैली को सेहतमंद बनाने के लिए आपको कुछ अलग से करने की जरूरत नहीं है, केवल कुछ आसान बदलाव और आदतों को रूटीन में शामिल करके हेल्दी और फिट बन सकते हैं। स्वस्थ्य जीवनशैली की मदद से डायबिटीज, थायराइड, मोटापा, हाई बीपी और हार्ट की बीमारी आदि से भी बचाव होता है। हेल्दी लाइफस्टाइल आपको खुश और एक्टिव रखती है जिसका सीधा असर आपकी प्रोडक्टिविटी यानी काम करने की क्षमता पर पड़ता है। स्वस्थ्य जीवनशैली के लिए कुछ आसान तरीकों को अपनाएं जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर की रहने वाली फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
1. सीढ़ियां चढ़ें- Stairs Walk Benefits
शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए दिनभर में कई बार सीढ़ियां चढ़ें और उतरें। सीढ़ियां चढ़ना-उतरना (Stair Walk Benefits) भी शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए एक फायदेमंद व्यायाम है। सीढ़ियां चढ़ने-उतरने से हार्ट हेल्दी रहता है। मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अच्छी नींद आती है और डायबिटीज व थायराइड जैसी बीमारियों से बचाव होता है। मानसिक सेहत को बेहतर रखने के लिए किताबों को भी समय दें। किताबें पढ़ने से ज्ञान तो बढ़ता ही है साथ ही आप स्ट्रेस से बच सकते हैं। तनाव कम होगा, तो दिनभर पर आप एक्टिव रह सकते हैं।
2. मसल्स की स्ट्रेचिंग करें- Muscles Stretching
पूरे दिन रजाई में दुबके रहते हैं, तो मसल्स पेन हो सकता है। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए हर दिन स्ट्रेचिंग करें। स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों में लचीलापन बना रहता है और रक्तसंचार बढ़ता है। स्ट्रेचिंग करने से एंडॉर्फिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है और हाथ-पैरों में अकड़न, सूजन, अतिरिक्त चर्बी जमा होने से छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें- क्या डिनर में ब्रेड-अंडा खाना हेल्दी है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
3. खाने के बाद 20 मिनट वॉक करें- 20 Minutes Walk Benefits
हर दिन खाने के बाद लेट जाते हैं, तो शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। शरीर को एक्टिव रखने के लिए खाने के बाद 20 मिनट वॉक करें। कुछ देर टहलने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। खाना अच्छी तरह से पच जाता है। वजन कंट्रोल करने के लिए भी खाने के बाद वॉक करना फायदेमंद (Walking After Food Benefits) होता है।
4. हाथ से कपड़े धोना भी है अच्छा व्यायाम- Household Chores Health Benefits
घर पर रहकर फिट रहना है, तो अपने कपड़ों को हाथों से साफ करें। इससे हाथ, कोर और पैर की मसल्स मजबूत होती हैं। इस एक्टिविटी में शरीर की मसल्स पूरी तरह से काम करती हैं। पेट की चर्बी कम करने के लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है। इसी तरह डस्टिंग करने से भी शरीर को फिट रख सकते हैं। डस्टिंग करने के लिए बार-बार उठना-चलना पड़ता है इसलिए इसे शरीर के लिए अच्छी कसरत माना जाता है।
घर पर रहकर शरीर को कैसे रखें स्वस्थ्य?- How to Stay Healthy At Home
घर पर रहकर भी शरीर को फिट और एक्टिव रखा जा सकता है। हाइजीन, डाइट और एक्सरसाइज से जुड़ी सही आदतें फॉलो करेंगे, तो आपको फिट रहने के लिए अलग से कोई एक्टिविटी नहीं करनी पड़ेगी। शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए 3 बातों का ख्याल रखें-
हाथों को बार-बार साफ करें
दिनभर अपने हाथों को कई बार साफ करें। हम ठंड के दिनों में आलस्य के कारण शरीर की साफ-सफाई पर गौर नहीं करते। लेकिन शरीर को स्वस्थ्य रखन के लिए ये भी एक जरूरी एक्टिविटी है।
आंखों को पानी से धोएं
दिनभर आराम करने के बजाय दिन में 4 से 5 बार उठकर आंखों पर पानी के छीेटे मारें। इससे तनाव कम होता है। आंखें स्वस्थ्य रहती हैं, धुंधलेपन की समस्या से बचाव होता है, शरीर की थकान दूर होती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं।
सुबह नाश्ता करें
सुबह का नाश्ता दिन का पहला मील होता है। सेहतमंद रहने के लिए और वजन कंट्रोल करने के लिए सुबह का नाश्ता स्किप न करें। हर दिन उठकर ताजा और गरम नाश्ता करें। नाश्ता हल्का होना चाहिए। अपनी डाइट में इडली, डोसा, अंडे, सलाद, नट्स, मखाने, सब्जियों का जूस और सलाद आदि का सेवन कर सकते हैं।
How to Stay Healthy At Home: घर पर रहकर स्वस्थ्य रहने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें, सीढ़ियां चढ़ें, घर के काम करें, स्ट्रेचिंग करें, सुबह का नाश्ता स्किप न करें।