मुंहासों का कारण बनती हैं ये 8 चीजें, आज से ही बना लें दूरी

कई बार आपकी खराब खानपान की आदतें भी चेहरे में हो रहे कील-मुंहासों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। जानें, आयुर्वेद के अनुसार कौन-से आहार हैं नुकसानदायक।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंहासों का कारण बनती हैं ये 8 चीजें, आज से ही बना लें दूरी

Acne Causing Foods To Avoid In Hindi: बारिश का मौसम है। इन दिनों बहुत आसानी से स्किन रैशेज, कील-मुंहासे आदि स्किन की प्रॉब्लम हो जाती है। इसलिए, स्किन केयर के साथ-साथ बहुत जरूरी है कि आप अपनी डाइट में भी ऐसी चीजें शामिल करें, जिससे स्किन क्लियर हो सके। इसी तरह, आपको अपनी डाइट से उन चीजों को भी निकाल बाहर कर देना चाहिए, जो एक्ने या मुंहासों का कारण बन सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, कफ, वात और ब्लड टिश्यू में इंबैलेंस होने पर स्किन की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए, आपको केमिकल उत्पादों का ही उपयोग नहीं करना चाहिए, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए। इस संबंध डॉ. अलका विजयन, आयुर्वेद थायराइड विशेषज्ञ, से जानें जरूरी जानकारी।

Foods Can Cause Acne

एक्ने से बचने के लिए मछली और सी-फूड न खाएं (Fish And Sea-Foods Can Cause Acne)

एक्ने से बचने के लिए लोगों को मॉनसून के दिनों में मछली के सेवन से बचना चाहिए। हालांकि, मछली सर्दियों में खाई जाने वाली सबसे अच्छा नॉन-वेज फूड है। वहीं, मॉनसून के दिनों में इसका सेवन करना स्किन के लिए सहीं नहीं है। आयुर्वेद के मुताबिक, इसके सेवन से कफ दोष बढ़ सकता है।

एक्ने से बचने के लिए न खाएं उड़द दाल (Urad Dal Can Cause Acne)

Urad Dal Can Cause Acne

उड़द दाल के सेवन से पित्त कफ में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जो कि एक्ने का मुख्य कारण हो सकता है। इसलिए, अगर आपको काफी ज्यादा एक्ने की प्रॉब्लम रहती है, तो बेहतर है कि इन दिनों उड़द की दाल का सेवन न करें।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुंहासे (Acne) क्यों निकलते हैं? जानें इन 5 तरह के एक्ने को दूर करने के आसान उपाय

एक्ने से बचने के लिए परांठा-चाय न खाएं (Tea And Paratha Can Cause Acne)

अपनी क्लियर स्किन के लिए जरूरी है कि आप नाश्ते के तौर पर परांठे के साथ-साथ चाय न पिएं। असल में, चाय और परांठे में चीनी और नमक का उपयोग किया जाता है। इनका कॉम्बीनेशन स्किन के लिए सही नहीं माना जाता है। इससे कफ दोष हो सकता है।

एक्ने से बचने के लिए दही से बनाएं दूरी (Curd Can Cause Acne)

Curd Can Cause Acne

आमतौर पर दही स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी और लाभकारी मानी जाती है। गर्मियों के दिनों में ज्यादातर घरों में दही खूब खाई जाती है। लेकिन, दही खाने से एक्ने की समस्या हो सकती है। असल में दही के सेवन से पित्त-कफ में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जो एक्ने का कारण हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: इन 5 गलतियों की वजह से हो सकते हैं बार-बार एक्ने, आज ही छोड़ें

एक्ने से बचने के लिए न पिएं कॉफी (Coffee Can Cause Acne)

ज्यादातर कामकाजी वर्ग कॉफी का सेवन करना पसंद करते हैं। कॉफी पीने से लोगों को लगता है कि वे एनर्जेटिक फील करते हैं और काम करने की क्षमता बेहतर होती है। वहीं, आयुर्वेद के अनुसार, ज्यादा मात्रा में कॉफी पीना सही नहीं होता है। इसमें ऊष्ण वीर्य तत्व होते हैं यानी इसमें हीटिंग प्रॉपर्टी होती है, जो कि पित्त को बढ़ाने का काम कर सकता है, जो एक्ने का कारण बन सकते हैं

इनका सेवन भी नहीं है सही (Avoid These Foods Also)

गुड़ (Jaggery): एक्ने से बचने के लिए आपको गुड़ का सेवन नहीं करना चाएह। गुड़ का अतिरिक्त मात्रा में सेवन करने से कफ दोष बिगड़ सकता है। यह स्किन के लिए सही नहीं है।

पनीर-चीज़ (Paneer And Cheese): पनीर और चीज़ में फैट कंटेंट होता है, जो कफ दोष को बढ़ावा देते हैं।

अंडे (Eggs): अंडे का अतिरिक्त सेवन करने से पित्त-कफ बिगड़ सकता है, जिससे एक्ने की प्रॉब्लम बढ़ सकती है।

image credit: freepik

Read Next

कटि बस्ती थेरेपी क्या है? जानें इसकी विधि, फायदे, सावधानियां और नुकसान

Disclaimer