ब्रेन स्ट्रोक के कारण हर साल दुनियाभर में लाखों लोग अपनी जान गवां देते हैं। ब्रेन स्ट्रोक एक गंभीर स्थिति है जो मस्तिष्क में रक्तप्रवाह रुकने यानी खून का बहना रुकने (ब्लॉकेज) या नसें (blood vessel) फटने के कारण होता है। ब्रेन स्ट्रोक आने पर कुछ लोग तुरंत जान गवां देते हैं तो कुछ इलाज के बाद ठीक हो जाते हैं लेकिन रिकवरी में समय लगता है। ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से बचने के लिए आप अपनी बिगड़ी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव (What causes brain stroke) कर सकते हैं। इस लेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार से जानेंगे ब्रेन स्ट्रोक होने के क्या कारण होते हैं।
लाइफस्टाइल की कौन सी आदतें ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाती हैं? - What Lifestyle Habits May Increase The Risk Of Brain Stroke
1. तंबाकू - Tobacco
तंबाकू का सेवन ब्रेन स्ट्रोक (Brain stroke) के खतरे को बढ़ा सकता है। तंबाकू में मौजूद केमिकल तत्व आपकी धमनियों को कमजोर कर सकते हैं, जिससे ब्लड फ्लो बिगड़ सकता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनमें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, स्मोकिंग के कारण खून के थक्के जम सकते हैं, ऐसे में ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से बचने के लिए आप बीड़ी, सिगरेट का इस्तेमाल बंद करें।
इसे भी पढ़ें: क्या दौरे पड़ना ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती लक्षण हो सकता है? जानें इन दोनों बीमारियों में संबंध
2. तनाव - Stress
तनाव के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। कई बार तो लोगों को समझ भी नहीं आता है और वह तनाव के कारण डिप्रेशन के शिकार भी हो जाते हैं। तनाव यानी स्ट्रेस के कारण ब्रेन स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दरअसल, स्ट्रेस (Stress) के कारण नींद कम आती है, जिस वजह से हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है। ये सभी समस्याएं ब्रेन स्ट्रोक का कारण बन सकती हैं।
3. शराब - Alcohol
शराब का ज्यादा सेवन ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है। शराब के अधिक सेवन से खासकर हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्तियों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में शराब का सेवन करना बंद कर दें।
इसे भी पढ़ें: क्या सर्दी होने पर भी ब्रेन में क्लॉट बन सकता है? जानें क्या हो सकते हैं कारण
4. बिगड़ी लाइफस्टाइल और डाइट - Lifestyle And Diet
बिगड़ी लाइफस्टाइल और फास्ट फूड का सेवन करना मस्तिष्क स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जंक और फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है जो मोटापा और ब्लड प्रेशर को बढ़ाता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ब्रेन स्ट्रोक की गंभीर समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आप डाइट में फल और सब्जियों का मात्रा बढ़ाएं, इसके साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर अनाजों को शामिल करें।
5. एक्सरसाइज न करना
आजकल लोग पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को मैनेज करने में इतने बिजी हो चुके हैं कि उन्हें खुद का ख्याल रखने का समय भी कम मिलता है। ऐसे में कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक की समस्या से बचने के लिए आप रोजाना एक्सरसाइज करें और अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें।
All Images Credit- Freepik