शादी का मौसम आते ही हर कोई अपनी स्किन को ग्लोइंग और एक्ने-फ्री बनाने में लगा रहता है। चेहरे पर एक भी पिंपल या दाग होना खास मौकों पर मन को उदास कर देता है। खासकर, शादी जैसे बड़े फंक्शन्स के समय, जब चेहरे का हर दाग और एक्ने दिखने लगता है, हम सब एक नेचुरल और असरदार स्किन केयर उपाय चाहते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन एक्ने-फ्री और शाइनी दिखे, तो सहजन (Moringa) की पत्तियों से बनी क्रीम आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकती है। सहजन की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को नेचुरली हील करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसमें विटामिन-ए, सी और ई होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं। यह क्रीम एक्ने को रोकने के साथ-साथ स्किन की क्वालिटी को बेहतर बनाने का भी काम करती है। आइए जानते हैं कि सहजन की पत्तियों से बनी इस होममेड क्रीम को कैसे तैयार किया जाए और इसके फायदे क्या हैं।
सहजन की पत्तियों से बनी क्रीम के फायदे- DIY Moringa Leaf Cream Benefits
- सहजन की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो एक्ने को रोकते हैं और स्किन को हील करते हैं।
- सहजन की पत्तियां में विटामिन-ए और सी की भरपूर मात्रा होती है, जिससे स्किन का नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
- सहजन और एलोवेरा का मिश्रण त्वचा की सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं।
- एलोवेरा और नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे चेहरा सॉफ्ट और फ्रेश दिखता है।
- सहजन और टी ट्री ऑयल का यह कॉम्बिनेशन डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सूजन कम करने में फायदेमंद होता है मोरिंगा (सहजन), इस तरह से करें सेवन
एक्ने से बचाव के लिए सहजन की पत्तियों से क्रीम कैसे बनाएं?- DIY Moringa Leaf Cream For Acne Prevention
सामग्री:
- सहजन की पत्तियां
- एलोवेरा जेल
- टी ट्री ऑयल
- नारियल या जैतून का तेल
विधि:
- सबसे पहले ताजे सहजन की पत्तियों को अच्छे से धो लें।
- इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट जितना फ्रेश होगा, क्रीम का असर उतना ही बढ़िया होगा।
- सहजन के पत्तियों के पेस्ट में 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रखते हैं और रेडनेस कम करते हैं।
- मिश्रण में 2-3 बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें। यह एक्ने कम करने के लिए असरदार है और क्रीम में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज को बढ़ाता है।
- इस पेस्ट में 1 चम्मच नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। ये तेल स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करते हैं।
- अब इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक छोटी कांच की शीशी में रख लें। इसे फ्रिज में रखें ताकि यह लंबे समय तक फ्रेश रहे।
इस्तेमाल का तरीका:
- सोने से पहले इस क्रीम को अपने चेहरे पर फेस क्रीम की तरह लगाएं।
- इसे डेली मॉइश्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे और गर्दन पर लगाएं, ताकि यह अच्छे से स्किन में एब्सॉर्ब हो जाए।
- एक्ने स्पॉट ट्रीटमेंट के लिए एक्ने वाले हिस्से पर इसे 10-15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
इस क्रीम को शादी के सीजन में जरूर ट्राई करें। इसके नेचुरल इंग्रेडिएंट्स आपकी स्किन को बेहतरीन लुक देंगे और एक्ने जैसी समस्याओं से राहत दिलाएंगे।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।