Doctor Verified

5 Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

5वे सप्ताह की गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास, गर्भावस्था के लक्षण, परीक्षण के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-  
  • SHARE
  • FOLLOW
5 Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें


प्रेग्नेंसी का पांचवां सप्ताह महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी सप्ताह में उनको प्रेग्नेंसी का पता चलता है। डॉक्टर महिलाओं के पिछले पीरियड्स से प्रेग्नेंसी को काउंट करते हैं। अगर तकनीकी तौर पर देखा जाए तो महिलाओं की प्रेग्नेंसी की पुष्टि पांचवे सप्ताह में ही होती है। ये समय महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से प्रेग्नेंसी के लिए प्रयासरत होती हैं और इस सप्ताह में उनको प्रेग्नेंसी के पॉजीटिव या निगेटिव होने का पता चलता है। जैसे ही उनकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हो जाती है, महिलाओं के शरीर में हार्मोनल और भावनात्मक बदलाव तेजी से होने लगते हैं। जो महिलाएं पहली बार प्रेगनेंट हो रही होती हैं, उनको प्रेग्नेंसी को लेकर घबराहट महसूस होने लगती है, जबकि दूसरी या तीसरी बार प्रेगनेंट होने वाली महिलाएं इस समय प्रेग्नेंसी से संबंधित सावधानियां लेना शुरू कर देती हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह में महिलाओं को किस तरह के लक्षण महसूस होते हैं और इस दौरान उनके गर्भ में बच्चे का निर्माण किस चरण से गुजरता है।

प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह में महसूस होने वाले लक्षण - 5th Week Of Pregnancy Symptoms in Hindi 

प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह में महिलाओं को कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इस समय हर महिला को अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि एक महिलाओं को पहली प्रेगनेंसी में यदि जी मिचलाना या उल्टी के लक्षण महसूस होते हैं तो दूसरी प्रेग्नेंसी में उसको कुछ अन्य लक्षण महसूस हो सकते हैं। पांचवे सप्ताह में एचसीजी और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन के स्तर में बढ़ोतरी की वजह से महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आगे आपको उन लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

मोर्निंग सिकनेस 

इस समय महिलाओं को सुबह के समय उल्टी व जी मिचलाने की समस्या महसूस हो सकती है। मोर्निंग सिकनेस महिलाओं को सुबह के साथ ही दिनभर में किसी भी समय महसूस हो सकती हैं। कुछ महिलाओं को मोर्निंग सिकनेस यानी जी मिचलाने और उल्टी होने की समस्या पांचवे सप्ताह में होती है, जबकि सामान्यत: ये लक्षण प्रेगनेंसी के छठे सप्ताह में महसूस होता है। इस समय महिलाओं को एक बार में पूर्ण आहार यानी कंप्लीट डाइट लेने की अपेक्षा दिनभर में कुछ घंटों के अंतराल पर बाद थोड़ा-थोड़ा आहार लेना चाहिए। 

पेट में ऐंठन होना 

इस समय महिलाओं को पेट में ऐंठन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इस समय में महिलाओं के गर्भ में अंडे के इंप्लांटेशन और गर्भाशय के खिंचाव की वजह से महिलाओं को ये लक्षण महसूस होता है। पेट में हल्का दर्द होना किसी प्रकार की समस्या की ओर इशारा नहीं करता है। 

ब्लड सर्कुलेशन लो होना 

प्रेग्नेंसी के समय ब्लड सर्कुलेशन लो हो सकता है। इस वजह से महिलाओं को थकान की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को चक्कर आना भी महसूस हो सकता है। 

स्तनों में बदलाव होना 

प्रेग्नेंसी के छठे सप्ताह में स्तनों में हल्का दर्द, संवेदनशीलता, सूजन की समस्या महिलाओं को परेशान कर सकती हैं। दरअसलर प्रेग्नेंसी के शुरूआती दौर में हार्मोनल बदलाव की वजह से ये लक्षण महिलाओं को महसूस हो सकते हैं। 

fifith week of pregnancy in hindi

बार-बार यूरिन आना 

प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह से ही महिलाओं के गर्भाशय में बदलाव आता है। जिसकी वजह से ब्लैडर में दबाव पड़ना शुरू हो जाता है। इस वजह से महिलाओं को बार-बार यूरिन आने की समस्या होने लगती है।  

हल्की ब्लीडिंग महसूस होना

डॉक्टर गर्भधारण की गणना महिलाओं के पिछले पीरियड्स के आधार पर करते हैं। इस वजह से पांचवा सप्ताह वो सप्ताह होता है जब महिलाओं को पीरियड नहीं आता है। लेकिन इस समय महिलाएं हल्की ब्लीडिंग (रक्तस्राव) को महसूस कर सकती हैं। दरअसल जब महिलाओं का अंडा गर्भाशय में निषेचन की प्रक्रिया शुरू करता है तो इस तरह का हल्का रक्त स्राव हो सकता है। सामान्यतः इसे इंप्लांटेशन ब्लीडिंग कहा जाता है, जोकि प्रेगनेंसी का लक्षण होता है। 

पांचवे सप्ताह में महसूस होने वाले अन्य लक्षण 

  • हल्की थकान होना
  • कब्ज होना
  • वजाइनल डिस्चार्ज होना (तरल पदार्थ का बहाव)  

पांचवे सप्ताह में भ्रूण का विकास - Fetus Development During 5th Week Of Pregnancy in Hindi 

प्रेग्नेंसी के पांचवे सप्ताह में भ्रूण बेहद ही छोटा होता है। महिला के गर्भाशय में भ्रूण एक्टोडर्म, मेसोडर्म और एंडोडर्म की तीन परतों में होता है। इन्हीं परतों के द्वारा उसके शरीर के अंगों और ऊतकों का निर्माण होता है। धीरे-धीरे भ्रूण के मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी, नसें, पेट व हृदय आदि अंगों का निर्माण होता है। 

विशेष सूचना - किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। 

इसे भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में जेस्‍टेशनल डायबिटीज से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

गर्भावस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न - FAQ’s for Week-by-Week Stages of Pregnancy In Hindi 

गर्भावस्था के 5वें सप्ताह में क्या लक्षण महसूस होते हैं?

गर्भावस्था के 5वें सप्ताह में महिलाओं को जी मिचलाना, थकान महसूस होना, चक्कर आना, पेट में ऐंठन, सफेद डिस्चार्ज होना, पैरों में हल्की सूजन, मूड में तेजी से बदलाव आदि कई लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

गर्भावस्था के 5वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड करना?

गर्भावस्था के 5वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड कराने पर आपको एक छोटी से थैली दिखाई दे सकती है। कई मामलों में तो वह भी नहीं दिखाई देती है। इस समय डॉक्टर मुख्य रूप से 12 से 14 सप्ताह की प्रेगनेंसी के बाद ही अल्ट्रासाउंड करने की सलाह देते हैं। 

प्रेग्नेंसी के 5वें सप्ताह में पेट में ऐंठन होना और सफेद डिस्चार्ज होना?

प्रेग्नेंसी के 5वें सप्ताह में आपको पेट में ऐंठन या सफेद डिस्चार्ज महसूस हो सकता है। गर्भधारण की प्रक्रिया के दौरान ऐसा होना एक समान्य लक्षण है। 

प्रेग्नेंसी के 5 हफ्ते में क्या होता है?

प्रेग्नेंसी के 5वें सप्ताह में महिलाओं के शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इस दौरान महिलाओं के शरीर में भ्रूण का विकास शुरू होता है इसलिए महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से कई तरह के बदलावों से गुजर रही होती हैं। 

बच्चे की धड़कन कब शुरू होती है?

गर्भावस्था में बच्चे की धड़कने सामान्यतः 6वें सप्ताह के बाद सुनाई देने लगती हैं। 6वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद आप बच्चे की धड़कने सुन सकते हैं। कई मामलों में 6वें से 10वें सप्ताह तक सुनी जा सकती है। 

 

Read Next

4 Week Pregnancy: प्रेग्नेंसी के चौथे सप्ताह के लक्षण, सावधानियां और जरूरी बातें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version