लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, जरूरी है डॉक्टर की सलाह

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्‍वपूर्ण अंगों में से एक है। पेट के अंदर मौजूद छोटा सा अंग आपको जीवित और स्‍वस्‍थ रखने की भूमिका निभाता है। लिवर शरीर में कई कार्यों के लिए जिम्मेदार है। लिवर के डैमेज होने और लिवर संबंधी बीमारियां घातक हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ गंभीर चेतावनी व संकेत, जिनके पता चलते ही आपको चिकित्‍सक के पास जरूर जाना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर की बीमारी का संकेत हो सकते हैं ये 5 लक्षण, जरूरी है डॉक्टर की सलाह


लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्‍वपूर्ण अंगों में से एक है। पेट के अंदर मौजूद छोटा सा अंग आपको जीवित और स्‍वस्‍थ रखने की भूमिका निभाता है। लिवर शरीर में कई कार्यों के लिए जिम्मेदार है। लिवर के डैमेज होने और लिवर संबंधी बीमारियां घातक हो सकती है। आमतौर पर लिवर से संबंधित तीन समस्‍याएं प्रमुख होती हैं- फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और सिरोसिस। फैटी लिवर की समस्‍या में वसा की बूंदें लिवर में जमा होकर उसकी कार्यप्रणाली में बाधा डालती हैं, वहीं हेपेटाइटिस होने पर लिवर में सूजन आ जाती है। इसके अलावा सिरोसिस में लिवर संबंधित कई समसयाओं का सामना करना पड़ता है। सिरोसिस में लिवर के टिश्‍यू खतिग्रस्‍त होकर नष्‍ट होने लगते हैं, लगभग 5.5 मिलियन अमेरिकी क्रोनिक लिवर या सिरोसिस से पीड़ित हैं। आइए हम आपको बताते हैं कुछ गंभीर चेतावनी व संकेत, जिनके पता चलते ही आपको चिकित्‍सक के पास जरूर जाना चाहिए। 

त्‍वचा और आंखों का पीलापन

यदि आप अपनी त्वचा और आँखोंमें पीलापन महसूस करते हैं, तो सावधान हो जाइए। इस स्थिति में आपको चिकित्‍सक का परामर्श लेना चाहिए, क्‍योंकि यह संकेत आपके लिवर में समस्‍या का भी हो सकता है। इस स्थिति को पीलिया के रूप में भी जाना जाता है।  इस स्थिति को पीलिया के रूप में जाना जाता है, इसमें त्‍वचा व आंखों में पीलापन होता है। जब लिवर सवस्‍थ होता है, तो यह पीलापन खत्‍म हो जाता है। लेकिन गंभीर स्थिति होने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। इसमें शरीर बहुत कमजोर पड़ जाता है। 

इसे भी पढें: लिवर को बीमारियों से बचाने के लिए जरूर लगवाएं हेपेटाइटिस A और B के टीके

अधिक थकान महसूस होना 

कई बार थकान लगना आम होता है। लेकिन यदि आप लगातार अधिक थकान और शरीर को कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। कई बार आप सुबह के समय बिस्‍तर से उठते वक्‍त थकान म‍हसूस करते हैं और आप उठने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाते। दूसरा आपको कई बार पूरे दिन थकान महसूस होती है। थकान महसूस होने के पीछे मानसिक और शारीरिक ऊर्जा की कमी भी है। यदि आपको थकान की समस्‍या लंबे समय से है, तो आप चिकित्‍सक को जरूर दिखाएं। यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। थकान से एनीमिया, कैंसर, डायबिटीज, अस्‍थता, हाइपोथायरॉयडिज्‍म, हृछय और लिवर से संबंधित समस्‍याएं हो सकती हैं। 

पेट में सूजन 

पेट में सूजन होना आम नहीं है, लेकिन फिर कई लोगों को पेट का फूलना और पेट में सूजन आम समस्‍या लगती है। पेट में सूजन आपके लिए दर्द का कारण बन सकती है। कुछ मामलों में आपका पेट इतना फूला हुआ हो सकता है, जैसे कि किसी गर्भवती महिला का पेट। पेट का फूलना और पेट में सूजन लिवर इंफैक्‍शन का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह पेट के ट्यमर का भी संकेत हो सकता है। 

इसे भी पढें: धूम्रपान करने से बढ़ सकता है सोराइसिस का खतरा, जानें लक्षण और इलाज

भूख व वजन कमी

भूख का कम लगना और वजन का कम होना पेट की सूजन से भी जुड़ी हो सकता है। जब पेट फूला हुआ हो, तो आपका खाने का मन नहीं करता। क्योंकि आप उस सिथति में भरा-भरा व दर्द महसूस करते हैं। कई लोग इस समस्‍या को गैसट्रिक से जोड़ते हैं। भूख की कमी और वजन में कमी के साथ पेट का फूलना और पेट मे सूजन का संकेत लिवर सिरोसिस का लक्षण हो सकता है। लिवर सिरोसिस में पेट में एक द्रव्‍य बन जाता है। ऐसा रक्‍त और द्रव्‍य में प्रोटीन और एल्‍बुमिन का स्‍तर रह जाने के कारण होता है। इसके कारण पेट में सूजन आ जाती है और पेट में दर्द भी होता है।  

यूरिन का रंग गहरा 

आपके स्‍वास्‍थ्‍य के हिसाब से आपके यूरिन यानि पेशाब के रंग में परिवर्तन आता है। अगर आपको सामान्‍य तौर पर यूरिन का रंग सामान्‍य से अधिक गहरा दिखे तो यह अस्‍वस्‍थता का संकेत हो सकता है। शरीर में बिलीरूयूबिन की मात्रा अणिक होने से रक्‍त के द्वारा यूरिन निकलता है, जो यूरिन के रंग को परिवर्तित कर गहरा बना देता है। यदि आपके यूरीन का रंग गहरा पीला हो तो जल्‍द चिकित्‍सक के पास जाएं। पेशाब के रंग में परिवर्तन लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है।

Read More Article On Miscellaneous

 

Read Next

आंखों के देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 अजीब कारण, रहें सावधान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version