Doctor Verified

World Liver Day 2024: लिवर इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

लिवर आपकी पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आगे जानते हैं कि लिवर इंफेक्शन में आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Liver Day 2024: लिवर इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें


Best Foods To Eat In Liver Infection: लिवर हमारे शरीर में एक मुख्य अंग होता है। यह भोजन को पचाने और फैट को ब्रेकडाउन करने के लिए पित्त (बाइल) का निर्माण करता है। लिवर कोलेस्ट्रॉल और प्रोटीन के उत्पादन में भी सहायक होता है, जो शरीर के माध्यम से फैट को बदलने का कार्य करता है। इसके साथ ही, लिवर ब्लड में क्लॉटिंग बनने से भी बचाव करता है। लेकिन, कई बार हम लोग अनियमित जीवनशैली के कारण लिवर पर दबाव उत्पन्न कर देते हैं। इससे लोगों को सिरोसिस, फैटी लिवर व लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। लिवर में इंफेक्शन और सूजन होने पर भी व्यक्ति को कई तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि लिवर से जुड़ी क्या समस्याएं हो सकती है और लिवर इंफेक्शन में आपको किस तरह की डाइट फॉलो (Diet For Liver Infection) करनी चाहिए। 

लिवर से जुड़ी कुछ मुख्य समस्याएं 

नारायणा अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी विभाग की सीनियर कंसल्टेंट एंड क्लीनिकल लीड डॉ. शिवानी देसवाल के अनुसार लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। इनमें लिवर से जुड़ी समस्याओं को भी शामिल किया जा सकता है। लिवर में सिरोसिस, सूजन, इंफेक्शन, फैटी लिवर, व लिवर कैंसर की समस्याएं हो सकती है। समय पर इन बीमारियों का इलाज न किया जाए तो लिवर को बदलने की आवश्यता हो सकती है। 

लिवर इंफेक्शन में किन चीजों का सेवन करें - Best Foods To Eat In Liver Infection In Hindi 

डॉ मोनिका जैन, चीफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड हेपेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के अनुसार, लिवर शरीर का एक मुख्य अंग होता है। आजकल दवाओं के सेवन और अनियमित खानपान की वजह से लिवर पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार लिवर इंफेक्शन (Liver Infection) होने पर फैट और कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। इसकी जगह आप डाइट में प्रोटीन (Protein Diet in Liver Infection) को शामिल करें। आगे जानते हैं कि इस दौरान डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए। 

food-for-liver-infection-in

चुकंदर  

चुकंदर में मैग्नीज, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता है। चुकंदर का रस लिवर की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकता है। 

दही का सेवन करें

दही आपके पाचन तंत्र को सपोर्ट करता है। लिवर से जुड़ी समस्या होने पर आप छाछ, दही या लस्सी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप खाने के साथ रायता का भी सेवन कर सकते है। दही आपके पेट में मौजूद गुड़ बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र सही तरह से कार्य करता है और लिवर इंंफेक्शन होने पर भी आपको पाचन से जुड़ी समस्या नहीं होती है। 

दालें 

दालें प्रोटीन का एक मुख्य सोर्स होती हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही, इनमें फैट की मात्रा बेहद कम होती है। लिवर इंफेक्शन में आप मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं। आप दाल का पानी भी पी सकते हैं। इससे आपका लिवर इंफेक्शन तेजी से रिकवर होता है। 

हरे पत्ते वाली सब्जियां

लिवर इंफेक्शन होने पर आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी और सरसों के साग का सेवन कर सकते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। हरी सब्जियों में कैलोरी कम होती है, जो लिवर के कार्य के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। 

फलों को डाइट में शामिल करें 

लिवर इंंफेक्शन होने पर आप आम, पपीता, संतरा आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, शरीर से गंदगी को बाहर करने में सहायक होते हैं। 

इसे भी पढ़ें : ये 5 खराब आदतें कर सकती हैं लिवर को बीमार, आज से ही बनाएं दूरी

डॉ महेश गुप्ता, सीनियर कंसलटेंट मेडिकल, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, धर्मशिला नारायणा अस्पताल के अनुसार लिवर के रोगों से बचने के लिए व्यक्ति को बाहर का जंक फूड ज्यादा नहीं खाना चाहिए। साथ ही, शराब का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। इससे लिवर पर दबाव पड़ सकता है। लिवर रोगों से बचने के लिए समय-समय पर जांच अवश्य कराएं। 

Read Next

Anti-Aging Foods: लंबे समय तक जवां दिखने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एंटी एजिंग फूड्स के बारे में

Disclaimer