आंखों के देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 अजीब कारण, रहें सावधान

क्या आपको दूर की चीजें देखने में परेशानी होती है? क्या पढ़ते और काम करते हुए आपकी आंखों से पानी आता है? ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि बुढ़ापे में आंखें कमजोर हो जाती हैं। मगर आंखों के कमजोर होने के कुछ ऐसे कारण भी हैं, जो आपको बेहद अजीब लगेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के देखने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं ये 5 अजीब कारण, रहें सावधान

क्या आपको दूर की चीजें देखने में परेशानी होती है? क्या पढ़ते और काम करते हुए आपकी आंखों से पानी आता है? ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपकी आंखें कमजोर हो रही हैं। आमतौर पर लोग मानते हैं कि बुढ़ापे में आंखें कमजोर हो जाती हैं। मगर आंखों के कमजोर होने के कुछ ऐसे कारण भी हैं, जो आपको बेहद अजीब लगेंगे।

घर के बाहर कम खेलना

कुछ बच्चे बचपन से ही घर में रहना ज्यादा पसंद करते हैं। एक शोध के मुताबिक जो बच्चे सूरज की रोशनी में खेलते और वक्त बिताते हैं, उनमें बड़े होकर आंखों की परेशानी होने की संभावना कम होती है। अगर आपका बच्चा दिनभर घर में रहना पसंद करता है, तो उसे बाहर जाकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करें। सुबह और शाम की हल्की धूप शरीर के साथ-साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद होती है।

इसे भी पढ़ें:- उम्र बढ़ने के साथ पढ़ने-लिखने में आ रही है परेशानी, तो हो सकती है ये बीमारी

मुंहासे की दवा खाने के कारण

अगर आप मुंहासों की समस्या से परेशान हैं और लगातार दवाएं खा रहे हैं, तो आपको आंखें कमजोर होने के कुछ लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल मुंहासों की दवा में इसोट्रेटिनॉइन नाम का तत्व होता है, जिसके कई साइड इफेक्ट होते हैं। इसके कारण व्यक्ति को दवा के सेवन के दौरान ड्राई आई और पिंक आई की समस्या हो सकती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को गर्भपात और युवाओं की लंबाई रुकने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

खट्टी चीजें कम खाना

प्राकृतिक रूप से खट्टी ज्यादातर चीजें विटामिन सी से भरपूर होती हैं। अगर आप खट्टे आहार जैसे- टमाटर, आम, नींबू, संतरा, मौसमी, करौंदा, आंवला, स्ट्रॉबेरी आदि नहीं खाते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन सी की कमी हो सकती है। विटामिन सी हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें विटामिन सी के अभाव में आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना

अगर आप स्क्रीन वाले गैजेट्स जैसे मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और कंप्यूटर आदि का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो आपकी आंखें कमजोर हो सकती हैं। दरअसल ज्यादातर डिजिटल स्क्रीन में ब्लू लाइट का प्रयोग किया जाता है, जिसका आपकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जो लोग दिन में 1-2 घंटे से ज्यादा मोबाइल पर बिताते हैं, उनमें आंखें कमजोर होने की समस्याएं ज्यादा होती हैं।

इसे भी पढ़ें:- रोजाना एक्सरसाइज और जिम करने वाले, गर्मी के मौसम में ध्यान रखें ये 5 बातें

गलत तरीके से पढ़ाई करना

अगर आप देर तक पढ़ाई करते हैं मगर आंखों को आराम देने के लिए कुछ जरूरी उपायों को नहीं अपनाते हैं, तो ज्यादा पढ़ने के कारण भी आपकी आंखें खराब हो सकती हैं। पढ़ाई के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- किताब पढ़ते हुए थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी आंखें झपकते रहना। लगातार पढ़ाई के दौरान हर 20-30 मिनट में 2 मिनट के लिए रुककर आंखों को आराम देना। अगर आप घंटों तक लगातार पढ़ाई कर रहे हैं, तो हर 2 घंटे में अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोएं या बर्फ की सिंकाई करें। इससे आंखों को आराम मिलेगा और नजर लंबे समय तक ठीक रहेगी।

Read More Articles On Miscellaneous in Hindi

Read Next

इन नेचुरल तरीकों से करें पित्त की थैली का उपचार, मिलेगा पक्का आराम

Disclaimer