सोशल मीडिया के इस दौर में भरोसेमंद गर्लफ्रेंड मिलना है मुश्किल, कंमिटमेंट करने से पहले ध्यान दें ये 4 बातें

भरोसेमंद पार्टनर मिलना सच में एक मुश्किल काम है। पर आप अपने पार्टनर में इन चीजों को देखकर ये तय कर सकते हैं कि कंमिटमेंट करना है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सोशल मीडिया के इस दौर में भरोसेमंद गर्लफ्रेंड मिलना है मुश्किल, कंमिटमेंट करने से पहले ध्यान दें ये 4 बातें

भरोसेमंद गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड ढंढूना आज के इस समय में आसान नहीं रहा है। आप सोशल मिडिया के इस युग में सिर्फ चैटिंग करने से ये सब तय नहीं कर सकते हैं, वाकई वो इंसान आपके लिए सही इंसान है। प्यार में होना आसान है पर ये चीज हमेशआ एक सही इंसान के साथ निभा जाए, तो ये एक अलग चीज है। ऐसे में प्यार में किसी के भी साथ कंमिटमेंट करने में कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें। आपको गर्लफ्रेंड बनाते समय उनके कुछ चीजों पर ध्यान से गौर करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें तय कर सकती हैं कि वो आपके साथ किस तरह से पेश आएंगी और आपका और उनका रिश्ता कैसी चलेगा। तो आइए जानते हैं एक भरोसेमंद लड़की को पहचानने का तरीका।

insidedatingagirl

गर्लफ्रेंड बनाते समय ध्यान में रखें ये 4 बातें

वह हर चीज का सोशल दिखावा न करे

सोशल दिखावा करने के चक्कर में आज कल लोग बहुत जल्दी बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड बना लेते हैं और रिलेशनशिप में आ जाते हैं। पर जल्दी के ये रिश्ते, जल्दी टूट भी सकते हैं। ऐसे में गर्लफ्रेंड बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि वो कहीं आपको अपने रोमांच के लिए तो इस्तेमाल नहीं कर रही। वहीं शोध बताते हैं कि अगर कोई लड़की आपको प्यार करती है, तो आपको लेकर ज्यादा स्वबाविक होगी। वह मजेदार होगी और बस कुछ भी करने के लिए खुली रहेगी, जिसमें जानबूझकर किया जाने वाला दिखावा कम होगा।

स्वभाव से थो़ड़ी सेंसिटिव हो

अधिकांश लोग, विशेष रूप से महिलाएं दयालु और सेंसिटिव मानी जाती हैं पर कुछ में ये ज्यादा होती है और कुछ में ये आजकल गायब होता जा रहा है। स्वभाव से हो थो़ड़ी सेंसिटिव लड़की आपको और आपकी जरूरतों को महसूस कर पाएगी। आपको हरचीज उसे बताने की जरूरत नहीं होगा। वो आपको जज नहीं करेगी। इसे आप ऐसे पता लगा सकते हैं कि वो अपने सहायक कर्मचारियों से कैसे बात करती है या वह कैसे जानवरों के साथ व्यवहार करती है। अगर आपको इसमें कुछ बुरी और ज्यादा अहमी आदतें दिखें, तो आप थोड़ी ठहर जाएं।

insidesensitivegirl

इसे भी पढ़ें : Relationship Tips: आपका ब्‍वायफ्रेंड जीवनभर साथ निभाएगा या नहीं, जानिए इन 4 संकेतों से

सुनिश्चित करें कि वह भावनात्मक रूप से बुद्धिमान है

महिलाओं में सहज रूप से पुरुषों की तुलना में अधिक EQ होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वे वहां भी असफल हो जाती हैं। आपको उच्च ईक्यू वाली महिला को ढूंढना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अध्ययनों के अनुसार, महिलाएं जीवन में बाद की अवस्था में पुरुष के भावनात्मक स्तर पर पहुंच जाते हैं। यहां पर संतुलन खराब होता है और जैसा एक पुरुष होता है वैसे ही महिलाएं हो जाती हैं। जबकि इमोशनल तरीके से समझदार होना रिश्ते को संतुलित करने में मदद करता है। आप दोनों EQ के कम होने के साथ, संबंध कुछ प्रमुख मुद्दों से गुजर सकता है और अंततः समाप्त भी हो सकता है।

insidehappyfriends

इसे भी पढ़ें : Relationship Tips: इन 5 तरीकों से लड़की को करें इंप्रेस, आपके लिए जल्द बनेगी उनके दिल में जगह

सुनिश्चित करें कि वह आपके रिश्तों को न उलझाए

रिश्तों को न उलझाना किसी के लिए भी मुश्किल पैदा कर सकती है। ऐसे में ऐसे पार्टनर ढूंढने की कोशिश करें, जो आपके घरेलू और दोस्ती के रिश्तों में मुश्किलें पैदा न करें। ऐसे में एक ऐसी लड़की ढूंढे जो अपनी फैमिली और दोस्तों से बहुत प्यार करें। अगर कोई लड़की अक्सर अपने दोस्तों के बारे में आप से बात करती है या उनके साथ बाहर घूमना पसंद करती है, उनके साथ खुश रहती है तो वो आपके लिए भी अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो आपको भी एक पर्सनल स्पेस देंगी। 

Read more articles on Dating Tips in Hindi

Read Next

Love in the time of Corona: कोरोना ने बदला प्यार करने के पुराने रूल्स, जानें अब किसी को कैसे डेट करेंगे आप?

Disclaimer