कलौंजी के बीज से बने 4 फेस मास्क आपके चेहरे की अशुद्धियां दूर कर चेहरा करेंगे साफ, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

घर की रसोई में पाए जाने वाले कलौंजी के बीज चेहरे को चमकाने में मदद कर सकते हैं। बनाएं ये 4 फेस मास्क।
  • SHARE
  • FOLLOW
कलौंजी के बीज से बने 4 फेस मास्क आपके चेहरे की अशुद्धियां दूर कर चेहरा करेंगे साफ, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि साफ और बेदाग त्वचा का राज अक्सर हमारी रसोई के अंदर छिपा होता है। कलौंजी का तेल, जिसे लोग काले बीज का तेल भी कहते हैं ये एक चमत्कारी तत्व है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। कलौंजी के तेल को एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए भी जाना जाता है और इसका उपयोग सभी शारीरिक अशुद्धियों को खत्म करने के लिए भी किया जाता है। मुंहासे से लड़ने, त्वचा की बनावट में सुधार करने और यहां तक कि चेहरे पर निखार लाने के लिए भी कलौंजी के बीज का उपयोग किया जाता है। 

kalonji

इन काले बीज को पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है और चेहरे के बंद छिद्रों को खोलने और उसमें मौजूद धूल और तेल के कणों को हटाने के लिए स्क्रब के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इस लेख में हम आपको आपकी रसोई में मौजूद इन बीजों के सरल उपयोग के बारे में बताएंगे, जिसमें त्वचा के लिए कई जादुई गुण हैं और साथ ही ऐसे चार फेस मास्क के बारे में भी, जो आपकी चेहरे से जुड़ी हर समस्या दूर करेंगे। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इन काले बीजों का आसानी से इस्तेमाल कर निखार पा सकते हैं। 

बेसिक कलौंजी फेस पैक 

कलौंजी हमेशा से काले रंग के बीज रूप में आती है और इसे फेस पैक के रूप में लगाने के लिए, हमें इसे पीसकर इसका पाउडर बनाने की जरूरत होती है। इस पाउडर को एक कंटेनर में इकठ्ठा कर रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपने कभी इन बीजों का उपयोग करने  की कोशिश नहीं की है, तो आप इसकी शुरुआत केवल दो अवयवों को मिलाकर इस आसान से नुस्खे को अपना सकते हैं। यह फेस मास्क न केवल आपकी त्वचा की रंगत को हल्का करने का काम करता है बल्कि आपके चेहरे पर सुंदर चमक भी बिखेरता है। 

सामग्री-

कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच

दूध - 1 चम्मच

दोनों अवयवों को मिलाएं और चेहरे व गर्दन पर सही ढंग से लगाएं। यह त्वचा की सभी अशुद्धियों को दूर करने का काम करेगा।             

इसे भी पढ़ेंः सूजी आंखे या आंखों के नीचे काले घेरे? घर पर इन चीजों से बनाएं ये 4 अंडर आई क्रीम और पाएं आंखों का नेचुरल ग्लो    

ड्राई स्किन के लिए ब्राइटनिंग फेस मास्क

इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको शहद, बादाम का तेल / दूध और दूध की मलाई लेनी होगी। ये सभी सामग्रियां शुष्क त्वचा वाले लोगों के लिए बेहद अच्छी मानी जाती हैं। कलौंजी चेहरे पर मौजूद धब्बों और एजिंग को कम करने का काम करती है, जबकि अन्य सामग्री चेहरे पर कोमलता और चमक लाने में मदद करती हैं। 

सामग्री-

कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच

ओट्स पाउडर - 1 चम्मच

शहद- चम्मच

बादाम का तेल - ½ चम्मच

दूध की मलाई- बस पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त होनी चाहिए। 

एक चिकना पेस्ट बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और इसे समान रूप से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें ताकि आपके चेहरे की रंगत खिल उठे। खुले पोर्स को बंद करने के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं     

 kalonjifacepack  

ऑयली स्किन के लिए डिटॉक्स मास्क

ऑयली स्किन वालों के लिए कलौंजी के बीज किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को डिटॉक्स करने और सीबम को कम करने में मदद करते हैं। ऑयली स्किन के लिए कलौंजी का मास्क बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। एक्सपर्ट पौधे से प्राप्त एलोवेरा जेल का उपयोग करने की सलाह देते हैं। पौधे से प्राप्त होने वाला जेल मुंहासों को कंट्रोल करने में मदद करता है, सनबर्न को कम करता है, काले धब्बे और सूजन को भी हल्का करने का काम करता है। वहीं नींबू का रस त्वचा के छिद्रों को कम करने का काम करता है।

सामग्री-

कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच

एलोवेरा जेल - 1 चम्मच

स्किम्ड दूध - ½ चम्मच

नींबू का रस - ½ चम्मच

सभी सामग्री लें और उन्हें एक साथ मिलाकर एक चिकना पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क सीबम को कम करने और त्वचा के छिद्रों को कम करने में मदद करता है।    

इसे भी पढ़ेंः ब्लैकहेड, मुंहासे से छुटकारा और स्किन व्हाइटनिंग में असरदार है टमाटर के ये DIY हैक्स, घर पर करने में है आसान

एक्ने कंट्रोल मास्क

यह मास्क सक्रिय मुंहासों को कंट्रोल करने और मुंहासे के निशान को कम करने पर काम करता है। एक सप्ताह में दो बार नियमित रूप से इस मास्क का उपयोग किया जा सकता है, जिससे अच्छे परिणाम सामने आते हैं। एप्पल साइडर विनेगर अपने कसैले गुणों के लिए जाना जाता है जो त्वचा के छिद्रों को कम करने का काम करता है। यह ऑयली स्किन के लिए भी उत्कृष्ट माना जाता है। इसके साथ ही दही त्वचा की सभी प्रकार की सूजन व जलन को शांत करने में मदद करता है। यह मास्क त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करने में भी मदद करता है।

सामग्री-

कलौंजी पाउडर - 1 चम्मच

नींबू का छिलका / नारंगी का छिलका पाउडर- 1 चम्मच

एप्पल साइडर विनेगर - आधा चम्मच

दही- पेस्ट बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में

टी ट्री ऑयल - 5 बूंदें

उपरोक्त सभी सामग्रियों को ब्लेंड करें और एक साथ मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को गहराई से साफ करने और मुंहासे को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा ये उन बैक्टीरिया को भी खत्म करने का काम करता है, जो आपके चेहरे को साफ और नरम नहीं बनने देते।  

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

सुबह खाली पेट गुड़ खाना त्वचा के लिए है फायदेमंद, कील मुहांसों से दिला सकता है आपको छुटकारा

Disclaimer