सूजी आंखे या आंखों के नीचे काले घेरे? घर पर इन चीजों से बनाएं ये 4 अंडर आई क्रीम और पाएं आंखों का नेचुरल ग्लो

अक्सर बहुत से लोगों की आंखों के नीचे काले घेरे, सूजी आंखें रहती हैं इससे निपटने के लिए घर पर बनाएं अंडर आई क्रीम। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सूजी आंखे या आंखों के नीचे काले घेरे? घर पर इन चीजों से बनाएं ये 4 अंडर आई क्रीम और पाएं आंखों का नेचुरल ग्लो


क्या आपने कभी सोचा है कि जब भी हम अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ अपने स्किनकेयर रूटीन को लेकर बात या फिर चर्चा करते हैं, तो हम अपने अंडर-आई बैग, आंखों के नीचे सूजन या फिर काले घेरों के बारे में कितनी बार बात करते हैं? बिल्कुल भी नहीं, अधिकांश लोगों का जवाब यही होगा। जी हां, हम अपनी त्वचा और बालों पर बहुत पैसा और प्रयास दोनों खर्च करते हैं, लेकिन हम अक्सर हमारे चेहरे के सबसे महत्वपूर्ण और दिखाई देने वालों में से एक अंग को भूल जाते हैं यानी कि हमारी आंखें। आप भले ही इसे पसंद करें या नहीं, उम्र बढ़ने के पहले लक्षण हमारी आंखों के पास ही दिखाई देते हैं और अगर हम इसे नजरअंदाज करना जारी रखते हैं, तो इस हिस्से के प्रभावित होने के बाद उनकी देखभाल करना बेहद मुश्किल हो जाता है। 

blackeye

हमारे चेहरे पर अंडर-आई का हिस्सा हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा की तुलना में बेहद पतला और नाजुक होता है। इसलिए, हमारी स्किन केयर रूटीन के लिए एक अंडर-आई क्रीम बहुत आवश्यक ही आवश्यक है। और अब, आपको अपने अंडर-आई उपचार करवाने के लिए सैलून भी नहीं जाना पड़ेगा। आप घर पर आसानी से अपनी खुद की अंडर-क्रीम बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी 4 प्राकृतिक अंडर-आई क्रीम के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे आप घर पर बड़ी आसानी से ये अंडर आई क्रीम बना सकते हैं।         

खीरा और पुदीना अंडर-आई क्रीम

खीरा और पुदीना का मिश्रण हमारे आंखों के नीचे काले घेरे और अंडर-आई बैग पर अद्भुत तरीके से काम करता है। खीरा विटामिन K से भरपूर होता है और हमारी आंखों के आसपास के काले घेरे को कम करने में मदद करते है, जबकि पुदीना अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ इस क्षेत्र की नमी बरकरार रखने में मदद करता है। आपको बस इन दो चीजों को अच्छी तरह से मिलाना है और इसमें 3 बड़े चम्मच दूध, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और 3 बूंद बादाम का तेल भी मिला लें। इन सभी का एक पेस्ट तैयार करें और इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से इसे धो लें।  

इसे भी पढ़ेंः ब्लैकहेड, मुंहासे से छुटकारा और स्किन व्हाइटनिंग में असरदार है टमाटर के ये DIY हैक्स, घर पर करने में है आसान  

eyebag

एवोकेडो और बादाम अंडर-आई क्रीम

बादाम का तेल और एवोकेडो दोनों ही त्वचा के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। एवोकेडो न केवल एक अच्छे मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है, बल्कि यह फाइन लाइनों को भी कम करता है। दूसरी ओर, बादाम का तेल त्वचा की कोशिकाओं को नवीनीकृत करता है और आंखों के नीचे के क्षेत्र के आसपास की सूजन को कम करता है। इनका पेस्ट तैयार करने के लिए, आपको बादाम के तेल की 5 बूंदों के साथ एवोकेडो के तीन स्लाइस का मिश्रण बनाने की आवश्यकता है। इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 5 मिनट के बाद इसे धो लें।

शीया बटर और कैमोमाइल अंडर-आई क्रीम

अगर आपका अंडर-आई क्षेत्र सूखा है और उसे मॉइस्चराइजेशन और सुखदायक प्रभाव की जरूरत है, तो शीया बटर और कैमोमाइल एशेंशियल तेल एक सही संयोजन है। पहले हल्की आंच पर एक पैन में शीया बटर को गर्म करें। फिर इसमें शुद्ध कैमोमाइल एशेंशियल तेल की 10 बूंदों के साथ मिलाएं। मिश्रण को एक कंटेनर में डालें और मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे अपनी अंडर-आई पर रेगुलर आई क्रीम के रूप में रोज लगाएं। ऐसा करने से आंखों की सूजन और काले घेरे दोनों कम हो जाते हैं।       

इसे भी पढ़ेंः सुबह खाली पेट गुड़ खाना त्वचा के लिए है फायदेमंद, कील मुहांसों से दिला सकता है आपको छुटकारा

एलोवेरा जेल और विटामिन ई अंडर-आई क्रीम

एलोवेरा जेल और विटामिन ई से न केवल त्वचा पर सूजन और लालिमा को कम किया जा सकता है, बल्कि यह आंखों के नीचे सूजन से बचने और त्वचा को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है। इसको तैयार करने के लिए, एक कटोरी में एक चम्मच एलोवेरा जेल और विटामिन  ई कैप्सूल दोनों को एक साथ मिलाएं। आप इसमें गुलाब जल के साथ नारियल तेल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। सभी अवयवों को मिलाएं और इसे अंडर-आई क्षेत्र पर लगाएं । आप इसे उपयोग करने के बाद रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं और जब चाहें इसे लगा सकते हैं।   

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

ब्लैकहेड, मुंहासे से छुटकारा और स्किन व्हाइटनिंग में असरदार है टमाटर के ये DIY हैक्स, घर पर करने में है आसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version