हर रिश्ते में प्यार के साथ कुछ शिकायतें भी होती हैं। ऐसे में जरूरत होती हैं, तो बस बातों को सही तरीके से हैंडल करने की। जी हां अक्सर आपने देखा होगा कि बीवी हो या गर्लफ्रेंड हो, उन्हें आपसे एक नहीं हजारों शिकायते होती हैं। ऐसे में शिकायते कुछ आपको भी हो सकती हैं लेकिन आपके कुछ बोलने पर अगर आपकी गर्लफ्रेंड रूठ जाए, तो ऐसे में क्या किया जाए? हम आपको बताते हैं, लड़की हो या लड़का शिकायतें हर किसी को होती हैं, बस आप अगर शिकायत करने का सही तरीका अपनाएं, तो कभी आपकी गर्लफ्रेंड बुरा नहीं मानेगी।
रिश्ते में गिले शिकवे चलते रहते हैं, यह बहुत ही आम बात है। जहां प्यार है, वहां अगर आपको कोई बात पसंद नहीं आती, तो आप दिल खोलकर शिकायत भी कर सकते हैं। लेकिन बस थोड़ा संभलकर यानि शिकायत का सही तरीका चुनें।
रोमांटिक तरीके से प्यार की चाह करें
अगर आपको आपकी गर्लफ्रेंड की कोई बात पसंद नहीं आती, जैसे कि उसका बाकी लड़कों से बात करना। इसके लिए आप अगर गुस्से में शिकायत करेंगे या फिर शक वाले तरीके से शिकायत करेंगे, तो गर्लफ्रेंड रूठ सकती है। जिसके बाद शायद उसके मन में आपके बारे में बहुत से ख्याल आने लगें कि आप उन पर शक करते हैं आदि। ऐसे में अगर आप यही बात रोमांटिक तरीके से प्यार करते हुए बोलेंगे कि जब वो किसी लड़के से बाद करती हैं, तो आपको अच्छा नहीं लगता। इससे वह आगे इस बात का ध्यान रखेंगी और आपकी खुशी के लिए ऐसा नहीं करेंगी या कम करेंगी।
टॉप स्टोरीज़
गर्लफ्रेंड आपको इग्नोर कर रही है
इस बात के लिए अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से लड़ाई करने लगें कि उनकी आपमें कोई बाद दिलचस्पी नहीं रह गई, तो आपकी पार्टनर नाराज या गुस्सा भी हो सकती है। लेकिन ऐसे मामलों में आप लड़ाई का नहीं दिल की गहराईयों का रास्ता चुनें। पहले की कुछ अच्छी बातें याद दिलाते हुए, प्यार से पूछें अब ऐसा क्यों नहीं है? क्या आप से कोई गलती हुई है? बेशक आपके इस तरीके से बात पूछने पर आपकी गलतफहमी दूर होगी और आपकी गर्लफ्रेंउ नाराज भी नहीं होगी।
इसे भी पढें: प्यार में उम्र नहीं दिल मायने रखता है, ऐसी ही कहानी है इन 5 सेलेब्स कपल्स की
गलतफहमी कैसे दूर करें?
रिश्ते को जोड़ना मुश्किल है लेकिन तोड़ना उतना ही आसान। एक गलतफहमी रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी होती है। इसलिए गलतफहमी या शक को दूर करने की कोशिश करें ना ताने मारकर उन्हें सुनाएं। इससे बात और अधिक बिगड़ती चली जाती है। गलतफहमी की कुछ सामान्य सी वजह होती हैं- गर्लफ्रेंड के लड़के दोस्तों से दिक्कत, बात-बात पर फोन काटना और बिजी जाना, बिना बताए दोस्तों के साथ घूमना और आपसे बात करने में दिलचस्पी न लेना।
इन बातों और गलतफहमियों को दूर करने के लिए लड़ने और दबाव डालने के बजाय, उन्हें फील करवाएं कि वह गलत हैं। अगर आप ऐसा करेंगे, तो उन्हें भी बुरा लगेगा। आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करें और सुलझे ढंग से बिना किसी अग्रेसिव के समझाएं।
इसे भी पढें: शादी के बाद दोस्ती में आ गयी है दरार, तो दोस्ती बरकरार रखने मदद करेंगी ये 5 जरूरी टिप्स
दुनियादारी का पाठ न पढाएं
कई बार आप कुछ दिक्कतों के चलते अपने बीच दुनियाभर के लोगों को ले आते हैं। आप ऐसे में कई लोगों के उदाहरण देने लगते हैं कि वह ऐसा करते हैं, तुम भी उनसे कुछ सीख लो इत्यादि। आप हमेशा अपनी तरफ से बातें रखें। क्योंकि अगर आप दुनियाभर की बातों से तुलना करने लगेगें, तो वह कभी समझने को तैयार नहीं होंगी, बल्कि उल्टा आपसे नाराज भी होगी।
Read More Article On Relationship In Hindi