
मौजूदा वक्त में खराब जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण अधिकतर लोग कम उम्र में ही कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं और पूरी जिंदगी उसकी चपेट में ही रहते हैं, जिसके कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। मौजूदा दौर में ज्यादातर लोग ह्रदय रोगों, ब्लड प्रेशर, कैंसर और मोटापे जैसी समस्याओं से परेशान हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते कि इन बीमारियों की शुरुआत 35 की उम्र के बाद से शुरू हो जाती है। इन रोगों के होने के पीछे शारीरिक रूप से कमजोरी एक अहम भूमिका निभाती है। दरअसल उम्र बढ़ने के साथ-साथ हम ऐसे काम करने लग जाते हैं, जिसके कारण हमारा शरीर कमजोर होता चला जाता है। यही वजह है कि हम आए-दिन रोगों के शिकार होने लगते हैं और जल्दी उम्र में ही जान गंवा बैठते हैं। अधिकतर लोग कई गलत आदतों के शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण उनका शरीर कमजोर होता चला जाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये गलत आदतें कौन सी हैं तो जरा ठहरिए हम आपको ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके शरीर को कमजोर देती है। अगर आप ये 4 आदतें छोड़ देंगे तो आप 35 के बाद भी अपने शरीर को फिट रख सकेंगे।
रोजाना की ये 4 आदतें 35 के बाद करती है आपके शरीर को कमजोर
सुबह उठते ही पानी पीना
अक्सर कहा जाता है कि हमें सुबह उठकर पानी पीना चाहिए जबिक ऐसा हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है। इससे न केवल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है बल्कि आप कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। दरअसल जब आप रात को सोते हैं तब आपके मुंह में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और सुबह उठकर बांसी मुंह पानी पीने से सारे बैक्टीरिया पानी के सहारे आपके पेट में चले जाते और हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए जब भी आप सोकर उठें तो बांसी मुंह पानी न पीएं।
इसे भी पढ़ेंः सुबह जल्दी उठने से दूर होते ये 5 रोग, शरीर और मन दोनों रहते हैं स्वस्थ
सुबह उठकर मोबाइल चलाना
वर्तमान समय में स्मार्टफोन ने लोगों की जिंदगी में इतना दखल दे दिया है कि लोग सुबह से लेकर शाम तक अपने मोबाइल फोन में ही लगे रहते हैं, जिसको लेकर कई विशेषज्ञ पहले से ही आगाह कर चुके हैं। दरअसल लोग सुबह उठकर ही मोबाइल का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं, जिससे न उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि उनका दिमाग भी सुचारू रूप से काम नहीं कर पाता। सुबह उठकर मोबाइल चलाने से आंखे कमजोर होने लगती हैं । इसलिए आपको हमेशा सुबह उठते ही मोबाइल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
चाय पीने से होती है समस्याएं
सुबह उठकर चाय की चुस्की लेना किसे पसंद नहीं है लेकिन यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। सुबह उठते ही चाय पीने वाले लोगों को गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है और उन्हें पेट संबंधी दिक्कतें रहने लगती हैं।
इसे भी पढ़ेंः भूलकर भी नहीं छूने चाहिए शरीर के ये 5 अंग, आस-पास फैलती है कई बीमारियां
सुबह उठते ही नहाना हानिकारक
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो सुबह उठते ही नहाने चले जाते हैं तो आपको इस आदत को बदलने की जरूरत है। आपको हमेसा उठने के 20 से 25 मिनट बाद ही नहाना चाहिए। दरअसल जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपके शरीर का तापमान आसामान्य होता है और ऐसे में शरीर पर पानी डालने से बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए आपको अपनी इस आदत को बदलने की जरूरत है।
Read More Articles On Mind and Body In Hindi