मौजूदा समय की व्यस्त जीवनशैली ने लोगों की जिंदगियों पर इस कदर प्रभाव डाला है कि लोगों की रात की नींद और दिन का चैन दोनों ही उड़ने लगा है। कितने लोग इस समस्या के कारण तनाव का शिकार हो जाते हैं, जिसके कारण न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी खराब होता है। इसी व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों को रात को देर तक जागने और सुबह देर से उठने जैसी आदत सी बन गई है, जो कि हर कामकाजी व्यक्ति के जीवन का हिस्सा भी बन चुका है। आपने हर किसी के मुंह से सुना होगी कि सुबह उठने के बेहद फायदे होते हैं लेकिन उनपर अमल करना हर किसी के बात नहीं। इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि सूर्य उदय के बाद उठने वाले इंसान न केवल मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी कमजोर महसूस करते हैं। सुबह देर से उठने वाले लोगों में मानसिक रोग, मोटापा, आलस्य, ह्रदय संबंधी समस्याओं की संभावना अधिक होती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से आपकी सोचने समझने की शक्ति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए समय पर सोना और जल्दी उठना आपको इन बीमारियों से दूर रख सकता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि सुबह जल्दी उठने से कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं तो हम एक नहीं बल्कि ऐसी 5 बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सुबह जल्दी उठने से दूर हो जाती है।
सुबह जल्दी उठने से दूर होने वाली 5 बीमारियां
घटता है मोटापा
सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से आपके शरीर का अतिरिक्त फैट खत्म हो जाती है और आपकी बॉडी सक्रिय हो जाती है, जिसके कारण आपका शरीर ऊर्जावान रहता है और आप पूरे दिन की भाग दौड़ आसानी से कर पाते हैं। सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज से आपका खाया पिया भोजन भी अच्छे तरीके से पच जाता है और शरीर तंदरुस्त रहता है।
स्वस्थ रहता है दिल
सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने वाले लोगों में ह्रदय संबंधी समस्याएं पैदा होने की संभावना कम होती है क्योंकि सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में बल्ड सर्कुलेशन सही तरीके से और बेहतर हो जाता है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है और सुचारू रूप से काम करता रहता है।
इसे भी पढ़ेंः भूलकर भी नहीं छूने चाहिए शरीर के ये 5 अंग, आस-पास फैलती है कई बीमारियां
फेफड़े रहते हैं स्वस्थ
विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह वातावरण में फैली हवा अमृत के समान होती है, जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के लिए फायदेमंद साबित होती है। दरअसल सुबह की हवा में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन होती है। अगर कोई व्यक्ति सुबह पार्क जैसे खुले स्थान पर जाकर वहां टहलता है तो उसके फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। सुबह की हवा में घुली शुद्धता आपको सक्रिय रखने में मदद करती है।
ब्रेन स्ट्रोक का खतरा होता है कम
सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर न केवल फिट रहता है बल्कि आपको अपने बाकी के काम निपटाने का भी समय मिल जाता है, जिस कारण आपके मस्तिष्क पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता। इस कारण ब्रेन स्ट्रोक और ब्रेन हैमरेज जैसी समस्याएं हमेशा दूर रहती है। दरअसल ब्रेन स्ट्रोक के पीछे दबाव या तनाव एक अहम कारण है।
इसे भी पढ़ेंः सुबह उठने पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां वरना दिनभर रहेंगे सुस्त और आलसी
स्वस्थ त्वचा
सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से शरीर से कई तरह के विषैले पदार्थ पसीने के जरिए बाहर निकल जाते हैं, जिसके कारण आपकी त्वचा पर प्राकृतिक चमक रहती है। अगर आप स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो रोज सुबह जल्दी उठकर सैर पर निकलें।
Read More Articles On Mind and Body In Hindi