5 Most Dangerous Diseases Spreads 2024 Year : साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है। कुछ ही दिनों में सारी दुनिया 2025 का स्वागत करेगी। अब जब साल 2024 के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, तब वक्त है इस साल की घटनाओं और स्वास्थ्य संकटों पर नजर डालने का है। 2024 में दुनिया ने कई गंभीर बीमारियों का सामना किया। इन बीमारियों ने न केवल लाखों जिंदगियों को प्रभावित किया, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों पर भारी दबाव भी डाला है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 प्रमुख बीमारियों के बारे में, जिन्होंने 2024 में सबसे अधिक तबाही मचाई।
कोविड-19 का XBB वेरिएंट
2024 में कोरोना वायरस का कहर एक एक बार फिर देखने को मिला। इस साल कोरोना के नए वेरिएंट XBB ने दुनिया भर में तबाही मचाई। कोविड-19 का XBB वेरिएंट ने न सिर्फ वैक्सीन की प्रभावशीलता को कम किया है, बल्कि कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। कोरोना का यह वेरिएंट तेजी से फैलने वाला था और बच्चों व बुजुर्गों पर अधिक प्रभाव डाल रहा था।
इसे भी पढ़ेंः क्या वाकई थायराइड के मरीजों को गोभी-ब्रोकली जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां नहीं खानी चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
टॉप स्टोरीज़
कोविड-19 का XBB वेरिएंट के लक्षण- Symptoms of the XBB variant of COVID-19
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, कोविड-19 का XBB वेरिएंट के लक्षण नीचे बताए गए हैं:
कंजेशन
- खांसी
- दस्त
- थकान
- बुखार और ठंड लगना
- सिरदर्द
- स्वाद या गंध का न आना
- मांसपेशियों में दर्द
कोरोना के अन्य वेरिएंट के मुकाबले यह ज्यादा खतरनाक माना गया। कोरोना के इन वेरिएंट से बचाव के लिए मास्क पहनें, वैक्सीन लगवाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
इसे भी पढ़ेंः Exclusive:डाइट और योग से खुद को फिट रखती हैं Panchayat Season 3 की एक्ट्रेस कल्याणी खत्री,जानें फिटनेस सीक्रेट
2. डेंगू
2024 में डेंगू बुखार ने एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमित किया। एशियाई देशों में होने वाली बारिश के कारण डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 30 अप्रैल 2024 तक 7.6 मिलियन से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे। साल 2024 में डेंगू की वजह से 3000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
डेंगू के लक्षण
डेंगू मच्छरों से पैदा होने वाली बीमारी है। इसका प्रकोप गर्म देशों और बारिश वाले देशों में ज्यादा देखा जाता है। डेंगू के लक्षण निम्नलिखित हैं:
- अचानक तेज बुखार आना
- सिर के सामने तेज सिरदर्द
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- स्वाद में बदलाव और भूख न लगना
- मतली और उल्टी
- नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते पड़ना
- नींद आना और बेचैनी
डेंगू से बचाव के लिए घर और बाग-बगीचे की सफाई करें। पानी की टंकी को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। मच्छर की पैदावार रोकने के लिए दवाओं और कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः Year Ender: शारदा सिन्हा से लेकर रोहित बल तक, इस साल गंभीर बीमारियों से गई इन हस्तियों की जान, देखें लिस्ट
3. निपाह वायरस- Nipah Virus
भारत के दक्षिणी क्षेत्र मुख्यतः केरल में 2024 में निपाह वायरस का प्रकोप भी देखने को मिला। निपाह वायरस चमगादड़ों और सूअरों से फैलता है। कोरोना की तरह की निपाह भी एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलती है।
इसे भी पढ़ेंः खाने में इस गलती के कारण भारतीयों में बढ़ रहा है क्रोनिक डिजीज का खतरा, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
निपाह वायरस के लक्षण- Symptoms of Nipah Virus
निपाह वायरस से पीड़ित लोग आमतौर पर 3 से 14 दिनों तक बुखार, सिरदर्द, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई से पीड़ित रहते हैं। संक्रमण के बाद, कुछ लोगों को मस्तिष्क में सूजन या एन्सेफलाइटिस का अनुभव हो सकता है। निपाह वायरस के लक्षण सामान्य से गंभीर तक हो सकते हैं। इस वायरस से बचाव के लिए घर के आसपास की सफाई रखें। चमगादड़ों और सूअरों से दूरी बनाकर रखें।
इसे भी पढ़ेंः डिलीवरी के कितने दिन बाद बैली बेल्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं? जानें डॉक्टर से
4. जीका वायरस-Zika Virus
जीका वायरस का कहर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है।
जीका वायरस के लक्षण- Symptoms of Zika Virus
जीका के लक्षण मच्छर के काटने से फैलने वाले अन्य वायरस जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के समान हैं। जीका वायरस के सबसे आम लक्षण हैं:
- बुखार
- खरोंच
- सिर दर्द
- जोड़ों का दर्द
- लाल आंखें
जीका वायरस से बचाव के लिए घर के आसपास मच्छरों का जमा होने देने से बचें।
5. मंकीपॉक्स
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 12 जून, 2024 तक दुनियाभर में मंकीपॉक्स के 97,281 मामले दर्ज किए गए थे। इतना ही नहीं, दुनिया में मंकीपॉक्स के कारण 208 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। मंकीपॉक्स एक जूनोटिक बीमारी है, जिसका मतलब है कि यह जानवरों से मनुष्यों में फैल सकती है।
मंकीपॉक्स के लक्षण- Symptoms of monkeypox
मंकीपॉक्स के सामान्य लक्षणों में दाने शामिल हैं जो 2-4 सप्ताह तक रह सकते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, पीठ दर्द, कम ऊर्जा और सूजी हुई ग्रंथियों (लिम्फ नोड्स) जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। मंकीपॉक्स से बचाव करने के लिए डॉक्टरी इलाज और एंटीबायोटिक की जरूरत पड़ सकती है।
निष्कर्ष
साल 2024 ने हमें यह सिखाया कि स्वास्थ्य समस्याओं के लिए केवल इलाज जरूरी नहीं है, बल्कि इसके लिए की रोकथाम और जागरूकता भी जरूरी है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ती जनसंख्या और वैश्विक संपर्क ने इन बीमारियों को और अधिक खतरनाक बना दिया। इसलिए हमें इससे बचाव करना जरूर सीखना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः Year Ender: शारदा सिन्हा से लेकर रोहित बल तक, इस साल गंभीर बीमारियों से गई इन हस्तियों की जान, देखें लिस्ट